शमी का चीफ सेलेक्टर पर तंज...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने चयन प्रक्रिया पर तंज कसते हुए कहा - “मैं लगातार क्रिकेट खेल रहा हूं। चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और घरेलू मैच सब खेले हैं। फिटनेस अपडेट मांगना या देना मेरा काम नहीं है। अगर कोई अपडेट चाहता है, तो उसे खुद मांगनी चाहिए।” शमी ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान का इशारा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की ओर माना जा रहा है।
एक साल तक चोट के कारण रहे बाहर...
शमी को 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद एंकल इंजरी हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। रिहैब के दौरान उनके घुटने में भी दिक्कत आई, जिससे वे एक साल से ज्यादा क्रिकेट से दूर रहे। अब वे घरेलू क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक टीम इंडिया में शामिल नहीं हुए हैं।शमी का शानदार इंटरनेशनल करियर
टेस्ट मैच: 64 | विकेट: 229 वनडे मैच: 108 | विकेट: 206 टी20 अंतरराष्ट्रीय: 27 विकेट 35 वर्षीय शमी अब बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।
शुभमन का रोहित-विराट पर बयान...
वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम को सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा मिलेगा। “विराट भाई और रोहित भाई 10-15 साल से भारत को कई मैच जिता रहे हैं। उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में हमारे बहुत काम आएगा। हमें उम्मीद है कि वे वहां अपनी परफॉर्मेंस का जादू बिखेरेंगे।” गिल ने यह भी कहा कि - 'हर कप्तान को अपनी टीम में ऐसे अनुभवी प्लेयर्स की जरूरत होती है, जो मुश्किल हालात में मैच को अपने दम पर निकाल सकें।'
7 महीने बाद वापसी कर रहे हैं विराट और रोहित...
इसी साल मार्च में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद अब विराट कोहली और रोहित शर्मा पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। विराट ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम पारियां खेली थीं, जबकि रोहित प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे थे। दोनों दिग्गज लगभग 7 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।पहली बार वनडे कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे गिल..
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर 26 वर्षीय शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया है। गिल इसी साल रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टेस्ट टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी।