IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़, पत्...

iit-kanpur-sexual-exploitation-case-new-twist-mohsin-honeytrap

IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़, पत्नी बोली - मोहसिन को हनीट्रैप में फंसाया

iit kanpur sexual exploitation case iit कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़ पत्नी बोली - मोहसिन को हनीट्रैप में फंसाया

IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT कानपुर यौन शोषण मामले में नया मोड़ आ गया है। निलंबित सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ पहली बार मीडिया के सामने आईं और IIT कानपुर की PHD स्कॉलर पर उनके पति को हनीट्रैप में फंसाने का गंभीर आरोप लगाए। सुहैला ने कहा - IIT स्कॉलर ने मेरे शौहर को हनीट्रैप में फंसाया। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह हम कोर्ट में साबित करेंगे। चाहे हालात कैसे भी हो, मैं अपने शौहर के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहूंगी।"

SIT की जांच में मिले सबूत 

बता दे कि, पिछले साल 12 दिसंबर 2024 को IIT कानपुर की एक PHD स्कॉलर ने ACP मोहसिन खान के खिलाफ कल्याणपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मोहसिन को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया। 19 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी। करीब 3 महीने बाद, मार्च 2025 में SIT की जांच में सबूत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोहसिन को निलंबित कर दिया। Read More: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस,वे पर लड़ाकू विमान : मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल ने भरी उड़ान!

‘ACP को फंसाया गया’

[caption id="attachment_79285" align="alignnone" width="300"]मोहसिन की पत्नी सुहैला सैफ और मां मोहसिन की पत्नी सुहैला सैफ और मां[/caption] मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गई, और गुस्से भरे लहजे में कहा -
IIT स्कॉलर ने उनके पति को जानबूझकर फंसाया। उन्होंने दावा किया कि स्कॉलर पहले ही उनसे मिल चुकी थी और उसके इरादे शुरू से गलत थे। स्कॉलर ने उनके परिवार को धमकाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की।
सुहैला ने इस मामले में कोर्ट का रुख किया है, और स्कॉलर के खिलाफ धमकाने और झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज की है।  

IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: IIT स्कॉलर के जवाबी आरोप

मामले में दूसरी ओर PHD स्कॉलर ने मोहसिन और उनके वकील गौरव दीक्षित पर मानहानि और धमकाने का आरोप लगाते हुए एक और FIR दर्ज कराई थी। स्कॉलर का कहना है कि मोहसिन ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि वह मोहसिन के रसूख के कारण IIT कैंपस से बाहर नहीं निकल पा रही है। मोहसिन और उनकी मां ने उस पर इस्लाम अपनाने और निकाह का दबाव डाला।

विवादों में यूं रहा मोहसिन खान का सफर

IIT Kanpur Sexual Exploitation Case: 2013 बैच के PPS अधिकारी मोहसिन खान को इस साल 15 अगस्त को DGP ने सिल्वर मेडल से सम्मानित किया था। वह कानपुर में कलेक्टरगंज और साइबर क्राइम सेल के ACP के रूप में तैनात थे। IIT कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी में PHD करने के दौरान उनकी मुलाकात स्कॉलर से हुई थी। इस मामले के बाद उनकी PHD की NOC रद्द कर दी गई और IIT ने उनका दाखिला भी रद्द कर दिया। https://youtube.com/shorts/iq3l7H6ZggY?si=dGdGctTpFlvU6TBK

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।