Holi Skin Care Tips: जानिए होली के रंग से स्किन का कैसे रखे ख्याल?

holi-skin-care-tips

Holi Skin Care Tips: जानिए होली के रंग से स्किन का कैसे रखे ख्याल?

holi skin care tips जानिए होली के रंग से स्किन का कैसे रखे ख्याल

Holi Skin Care Tips:  होली है तो रंग तो उड़ेगा ही..क्योंकि बिना रंगों के होली अधूरी है। लेकिन  ये रंग स्किन, और बालों को नुकसान पहुंचा सकते है। क्योंकि आजकल मार्केट में केमिकल वाली गुलाल और पक्के रंग मिलते है। इन रंगों के इस्तेमाल से स्किन में इरीटेशन और ड्राईनेस होती है।  अब होली खेलनी है और स्किन को साइड इफेक्ट से भी बचाना है तो ये टिप्स आपके काम जरूर आएगी। इतना ही नहीं इन नुस्खों से कलर आसानी से निकल भी जाएगा।  Read More: Beetroot Health Benefits: जानिए चूकंदर खाने के फायदे..

रंगों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए तरिकें

  • रंगों के रिएक्शन से बचने के लिए चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपकी स्किन अंदर तक मॉइश्चराइज रहेगी। 
  • होली से एक दिन पहले रात में बॉडी पर तेल से अच्‍छे से मालिश कर लें। आप नारियल, बादाम या जैतून का तेल इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सुबह होली खेलने जाए तब भी अच्छे से तेल से मालिश करें। ताकि पक्‍का कलर स्किन पर टिक न पाए।   
  • इसके अलावा आप गुलाब जल, वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी चेहरे की स्किन पर रंगों का इफेक्ट नहीं पड़ता। तिल के तेल और सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आपको तेल नहीं पसंद , तो आप सनस्‍क्रीन भी लगा सकते हैं। और उसके बाद मॉइश्‍चराइजर लगाने से स्किन अच्छी रहेगी।
  • रंग से आपको खुजली की शिकायत होती है तो नारियल का तेल लगाएं। इससे भी आराम नहीं मिलता है तो 1 मग पानी में 1 चम्‍मच सिरका डालकर स्किन पर लगाएं। अगर फिर भी कोई असर नहीं होता है तो आप डॉक्‍टर से जरूर संपर्क करें। 
  • रंगों से खेलने के बाद स्किन बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है, जिससे खिचाव और खुजली होने लगती है। ऐसे में आप मलाई में नींबू मिलाकर लगा लें। आपको इससे तुरंत राहत मिल जाएगी। साथ ही जलन से भी आराम मिल जाएगा। 
  • अगर फिर भी स्किन रूखी लग रही है तो दही में शहद और हल्‍दी मिलाकर भी मसाज कर सकते हैं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आपकी स्किन एकदम मुलायम हो जाएगी। 
  • होली खेलते वक्त रंग हमारे होंठों और नाखूनों के अंदर या किनारों पर फंस जाते हैं, जिन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप होली खेलने से पहले अपने लिप्स और नाखूनों पर अच्छी तरह लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगा लें। 
Holi Skin Care Tips:  होली खेलने के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और डॉक्टर के बताएं इन स्किन केयर टिप्स को जरूर फॉलो करें।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।