haryana-news-cm-saini-announces-gurugram-to-get-major-boost

गुरुग्राम को मिली बड़ी सौगात; 4 नए अस्पताल खुलेंगे, मेडिकल कॉलेज में 33% सीटें हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित

By : Rohan Umak
गुरुग्राम को मिली बड़ी सौगात; 4 नए अस्पताल खुलेंगे, मेडिकल कॉलेज में 33% सीटें हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित

Haryana news: तेजी से बढ़ते गुरुग्राम में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में चार नए अस्पताल खोलने के निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल इलाज की सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि स्थानीय लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेंगी।

गुरुग्राम में खुलेंगे 4 नए अस्पताल

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में 100 से 150 बेड की क्षमता वाले चार नए अस्पताल स्थापित किए जाएं। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय शहर की तेजी से बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हरियाणा सरकार का मानना है कि इन अस्पतालों के शुरू होने से शहर के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

[caption id="attachment_146613" align="alignnone" width="1200"]हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी[/caption]

मेडिकल कॉलेज में 33% सीटें आरक्षित

बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि गुरुग्राम के सेक्टर-102ए (खेड़की माजरा) में बन रहे शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज में 150 एमबीबीएस सीटों और 850 बेड में से 33 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के छात्रों और स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन आरक्षित सीटों की फीस अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के समान रखी जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र भी चिकित्सा शिक्षा हासिल कर सकें।

आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आरक्षित बेड पर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाए। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज आसानी से मिल सकेगा।

[caption id="attachment_121683" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

सहयोग से तैयार हो रहा बड़ा प्रोजेक्ट

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परियोजना को कई एजेंसियों के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसमें जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और शीतला माता श्राइन बोर्ड की संयुक्त भागीदारी है, जो इसे एक बड़े सार्वजनिक प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित करती है।

गुरुग्राम को हेल्थ हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल इमारतें बनाना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन फैसलों के जरिए गुरुग्राम को एक आधुनिक हेल्थ हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

टैग्स: हरियाणा

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026