हरियाणा सीएम सैनी की रैली में माइक फेल होने पर कार्रवाई, DIPRO संजीव सैनी किये गए सस्पेंड

haryana-news-dipro-suspended-as-mic-fails-during-cm-nayab-singh-sainis-rally

हरियाणा सीएम सैनी की रैली में माइक फेल होने पर कार्रवाई, DIPRO संजीव सैनी किये गए सस्पेंड

हरियाणा सीएम सैनी की रैली में माइक फेल होने पर कार्रवाई dipro संजीव सैनी किये गए सस्पेंड

Haryana news: हरियाणा के महम में 5 अप्रैल को आयोजित विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाषण में माइक बंद होने की घटना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में विभागीय जांच के बाद रोहतक के जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी (DIPRO) संजीव सैनी को तत्काल प्रभाव से बुधवार रात को सस्पेंड कर दिया गया है।

हालांकि, सस्पेंशन के आधिकारिक पत्र में स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार माइक की तकनीकी गड़बड़ी ही इस कार्रवाई की मुख्य वजह मानी जा रही है।

भाषण के दौरान माइक हुआ था बंद

[caption id="attachment_147477" align="alignnone" width="1200"]महम में आयोजित रैली महम में आयोजित रैली[/caption]

महम रैली में मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए अलग से माइक और डायस की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान जब सीएम सैनी भाषण देने पहुंचे, तो अचानक माइक ने काम करना बंद कर दिया। इससे पीछे बैठे श्रोताओं तक आवाज नहीं पहुंच पाई और हंगामे जैसी स्थिति बन गई। अंततः मुख्यमंत्री सैनी को दूसरे डायस पर जाकर संबोधन देना पड़ा।

तकनीकी खामी या प्रशासनिक चूक?

DIPRO संजीव सैनी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि रैली शुरू होने से पहले माइक और साउंड सिस्टम की पूरी तरह जांच की गई थी और सब कुछ सही पाया गया था। उनके अनुसार, भाषण के दौरान अचानक तकनीकी फॉल्ट आ जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। उल्लेखनीय है कि साउंड सिस्टम लोकसंपर्क विभाग का नहीं था, बल्कि रोहतक डीसी द्वारा निजी एजेंसी को ठेका देकर लगाया गया था।

[caption id="attachment_147478" align="alignnone" width="1200"]सस्पेंशन आर्डर सस्पेंशन आर्डर[/caption]

अधिकारियों में नाराजगी, किया विरोध शुरू

सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद राज्य के कई जिलों के DIPRO अधिकारियों में नाराजगी देखने को मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कई अधिकारियों ने विरोध स्वरूप आधे दिन की छुट्टी ले ली। बताया जा रहा है कि एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया।

पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई

संजीव सैनी, जिनकी सेवा अवधि में करीब सवा साल शेष है, पर यह पहली बार कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई यह कार्रवाई उनके लिए हैरान करने वाली है।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।