भिवानी में हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान: ‘मैं किसान का बेटा, हर दर्द समझता हूं’;...

haryana-news-cm-nayab-singh-saini-expresses-solidarity-with-farmers

भिवानी में हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान: ‘मैं किसान का बेटा, हर दर्द समझता हूं’; बोले- “2500 पटवारी गांवों में पहुंचेंगे”

भिवानी में हरियाणा cm सैनी का बड़ा ऐलान ‘मैं किसान का बेटा हर दर्द समझता हूं’ बोले- “2500 पटवारी गांवों में पहुंचेंगे”

Haryana news: मंगलवार को हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव के मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों, विकास और रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। खुद को किसान का बेटा बताते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने का भरोसा दिलाया। तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने उन्नत सिंचाई उत्सव मेले का शुभारंभ किया और इसकी अवधि दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने 107 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौसम खराब रहने के बावजूद वाटरप्रूफ टेंट में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। [caption id="attachment_144317" align="alignnone" width="1200"]कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी[/caption]

सीएम सैनी ने चौधरी सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित था, और तोशाम की मिट्टी में उनका नाम हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को हरियाणा का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने नहरी और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के जरिए किसानों की किस्मत बदली।

कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में घोषणापत्र केवल कागजों तक सीमित रह जाता था। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में तोशाम क्षेत्र के लिए 283 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 258 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से काम जारी है। इसके अलावा क्षेत्र में 10,127 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई है।

किसानों और युवाओं के लिए CM सैनी ने किये बड़े वादे

[caption id="attachment_144319" align="alignnone" width="1200"]कार्यक्रम में उपस्थित रही महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही महिलाएं[/caption]

सीएम सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं खुद किसान का बेटा हूं, इसलिए किसानों का दर्द समझता हूं। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को पटवारी और तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया गया है।”

उन्होंने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर 2,500 पटवारी गांवों में पहुंचेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जा सके। युवाओं के रोजगार के अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 1.80 लाख युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरी दी गई है, जिनमें भिवानी के 25 हजार युवा शामिल हैं।

विपक्ष पर आरोप और सरकार का पक्ष

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे आपदा के समय भी राजनीति करते हैं और लोगों में भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई और गैस पाइपलाइन विस्तार का काम तेजी से जारी है।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।