Harbhajan Appeal Asia Cup 2025: हरभजन सिंह ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने की अपील की!

harbhajan-singh-appeal-asia-cup-2025-india-vs-pakistan

Harbhajan Appeal Asia Cup 2025: हरभजन सिंह ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने की अपील की!

harbhajan appeal asia cup 2025 हरभजन सिंह ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने की अपील की

Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत, जानें पूरा मैच शेड्यूल… आपको बता दें कि, इस बार का टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में होगा। कुल 19 मैचों का यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 11 मुकाबले अबू धाबी में होंगे।

आखिर पूर्व क्रिकेटर हरभजन ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कहा कि - "खून और पानी एक साथ हीं बह सकते। हम उनको इतनी अहमियत क्यों देते हैं?..."

हरभजन ने आगे कहा कि-

"टीम को समझना होगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। हमारे बॉर्डर पर जो सैनिक खड़े रहते हैं, जिनके परिवार उन्हें महीनों तक नहीं देख पाते, कभी-कभी वे देश के लिए अपनी जान तक दे देते हैं और वापस नहीं आते , उनका बलिदान हमारे लिए बहुत बड़ा है। इसके मुकाबले में एक क्रिकेट मैच न खेलना बहुत छोटी बात है।"

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया था इंकार...

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल 31 जुलाई को खेला जाने वाला था। लेकिन यह मैच रद्द कर दिया गया, जिसके चलते भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की रेस से बाहर हो गई थी, वहीं पाकिस्तान टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंच गई थी।

WCL ने एक्स पर सेमीफाइनल से हटने की दी थी जानकारी…

WCL ने X पर लिखा कि-

“हम हमेशा खेल की ताकत पर भरोसा करते हैं। हालांकि, जनभावना का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आखिर हम जो कुछ भी करते हैं, अपने दर्शकों के लिए ही करते हैं। हम भारत चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का भी सम्मान करते हैं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में जाएगा।”

स्पॉन्सर कंपनी ने बुधवार को सेमीफाइनल से हटने का किया था ऐलान…

स्पॉन्सर कंपनी ने लिखा कि-

‘हम WCL में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है। आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता।’ ‘ईजमाई ट्रिप भारत के साथ खड़ा है। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करता हो। कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में।’  

भारत के पास एशिया कप की सबसे ज्यादा ट्रॉफी...

सबसे ज्यादा एशिया कप की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की है, इसके बाद श्रीलंका ट्रॉफी जीतने में दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान तीसरे नंबर पर भारत ने एशिया कप में 8 बार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की और श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती वहीं पाकिस्तान ने महज 2 बार ही एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।