Hamirpur News: मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे सियार का वीडियो वायरल, तलाश में जुटा वन विभाग

hamirpur-news-video-of-jackal-with-plastic-box-stuck-in-its-mouth-goes-viral

Hamirpur News: मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे सियार का वीडियो वायरल, तलाश में जुटा वन विभाग

hamirpur news मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे सियार का वीडियो वायरल तलाश में जुटा वन विभाग

Hamirpur News:  खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की है जहां सिटी फॉरेस्ट के पास एक सियार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सियार के मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसा दिखाई दे रहा है जिससे वह इधर-उधर भागता नजर आ रहा है।

दुर्लभ नज़ारे को स्थानीय लोगों ने किया कैमरे में कैद

Hamirpur News:  यह घटना यमुना-बेतवा पट्टी के पास की है जहां आसपास के इलाकों में अक्सर लकड़बग्घा, सियार और लोमड़ी जैसे जंगली जानवरों का आना-जाना होता रहता है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्लभ नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

सियार की तलाश में जुटा वन विभाग

Hamirpur News: वन विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सियार की तलाश शुरू कर दी है। वन अधिकारी ए.के. श्रीवास्तव के अनुसार  जैसे ही सियार की लोकेशन का पता चलेगा उसके मुंह से डिब्बा निकालने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सिटी फॉरेस्ट का इलाका काफी बड़ा और घना होने के कारण तलाश में समय लग रहा है।

रहवासी हो रहे परेशान

Hamirpur News: स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों के शहर के बाहरी इलाकों और गांवों में घुसने की घटनाएं बढ़ी हैं जिससे लोग चिंतित हैं। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार सियार और लकड़बग्घा देखे गए हैं।

वन विभाग करेगा सियार की मदद

Hamirpur News: वन विभाग ने निवासियों से अपील की है कि अगर वे सियार को देखें तो विभाग को तुरंत सूचित करें और उसे परेशान न करें। विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और जल्द ही सियार को ढूंढकर उसकी मदद की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जन-विश्वास अभियान-2026, जो शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा, 7 अगस्त से शुरू होगा।