HAMIRPUR NEWS: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बेटी की शादी से पहले मचा मातम — पुलिस ने शुरू की जांच

hamirpur-news-3

HAMIRPUR NEWS: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बेटी की शादी से पहले मचा मातम — पुलिस ने शुरू की जांच

hamirpur news संदिग्ध हालात में किसान की मौत बेटी की शादी से पहले मचा मातम — पुलिस ने शुरू की जांच

HAMIRPUR NEWS: हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में रविवार सुबह एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय परमेश्वरी दयाल पुत्र सुघरा के रूप में हुई है। शव गांव के पास एक खेत में नहर किनारे पड़ा मिला, जो धर्मपाल पुत्र गंगादीन का बताया जा रहा है।

[caption id="attachment_82522" align="alignnone" width="300"]HAMIRPUR NEWS HAMIRPUR NEWS[/caption]

HAMIRPUR NEWS: घरेलू समस्याओं से परेशान थे

परमेश्वरी दयाल की मौत को लेकर परिस्थितियां संदिग्ध हैं। मृतक के भाई रामदयाल ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू समस्याओं से परेशान थे और संभवतः सल्फास खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, शव पर गहरी चोट के निशान, रस्सी लिपटी होना और आसपास खून फैला होना मामले को हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

HAMIRPUR NEWS: शराब की बोतल बरामद की गई

मौके से सल्फास की सीसी, शराब की बोतल, नमकीन और पानी की बोतल बरामद की गई है। सिर पर गहरी चोट और पास में खून से सना हुआ गिट्टी का पत्थर मिलने से शक और भी गहरा गया है।

बेटी की शादी अगले महीने थी

HAMIRPUR NEWS: परमेश्वरी की बेटी की शादी अगले महीने यानी जून में तय थी, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

रिपोर्ट: स्वनेश कुमार, हमीरपुर

संबंधित सामग्री

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश शुरू हुई है। शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

राज्य

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।