Gwalior minister restaurant incident: रेस्टोरेंट में मंत्री की दबंगई,स्टाफ से की...

gwalior-minister-restaurant-incident

Gwalior minister restaurant incident: रेस्टोरेंट में मंत्री की दबंगई,स्टाफ से की बदसलूकी, CCTV फुटेज आया सामने

gwalior minister restaurant incident रेस्टोरेंट में मंत्री की दबंगईस्टाफ से की बदसलूकी cctv फुटेज आया सामने

ग्वालियर के क्वालिटी रेस्टोरेंट में हुआ हंगामा

Gwalior minister restaurant incident: खबर ग्वालियर से है जहां सिटी सेंटर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में रविवार रात प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और उनके स्टाफ ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल स्टाफ द्वारा नीचे की टेबल फूल होने की जानकारी देने पर मंत्री पक्ष ने जबरदस्ती और हंगामा कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम होटल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है।

मंत्री ने खुद बताया अपनी पहचान

घटना के दौरान रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि कुछ लोग होटल में आए, जिनमें से एक ने खुद को प्रदेश सरकार का मंत्री बताया। स्टाफ ने उन्हें विनम्रता से ऊपर की मंजिल पर बैठने का सुझाव दिया, जिससे नाराज़ होकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मंत्री के साथ मौजूद लोगों ने होटल की किचन तक पहुंचकर भी धमकाने की कोशिश की।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, अब तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

एक साल पहले बेटे पर दर्ज हुई थी FIR

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विवादों में आए हैं। लगभग एक साल पहले उनके बेटे अभिज्ञान पटेल ने भोपाल में हंगामा किया था, जिस पर शाहपुरा थाना पुलिस ने FIR दर्ज की थी। विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को लेकर मंत्री भावुक हो गए थे और सदन में रो पड़े थे।

सवालों के घेरे में मंत्री की छवि

Gwalior minister restaurant incident: लगातार हो रहे विवादों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की सार्वजनिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां आम जनता और होटल व्यवसायी इस तरह की घटनाओं से डरे हुए हैं, वहीं विपक्ष सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है। अब देखना यह है कि सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।