Gwalior Industry conclave: ग्वालियर में निवेशकों का मेला, होगा वन-टू-वन

gwalior-industry-conclave-investors-fair-in-gwalior

Gwalior Industry conclave: ग्वालियर में निवेशकों का मेला, होगा वन-टू-वन

By:

Ranu

gwalior industry conclave ग्वालियर में निवेशकों का मेला होगा वन-टू-वन

कॉन्क्लेव में 6 देशों से डेलिगेट्स

Gwalior Industry conclave: ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गई है.निवेशकों के इस मेले में 6 देशों से डेलिगेट्स, टॉप बिजनेस ग्रुप्स शामिल हुए है जिनसे सीएम डॉ.मोहन यादव राउंड टेवल पर वन टू वन चर्चा करेंगे. उज्जैन और जबलपुर के मुकाबले ग्वालियर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं।

Read More- Shreyas iyer Bowling: अय्यर ने अपनाया नरेन का तरीका, जमकर हुई चर्चा

24 प्रस्ताव सीएम के सामने होंगे पेश

उद्योग जगत से जुड़े 9 सेक्टर के इंडस्ट्री प्रमुखों ने ग्वालियर-चंबल रीजन में अपने उद्योग लाने की रुचि दिखाई है। कॉन्क्लेव में 28,788 रोजगार देने के लिए रोडमैप बनाया गया है। इसके 24 प्रस्ताव सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने पेश किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में देश के बड़े बिजनेस ग्रुप- अडानी, अंबानी, बाटा के साथ कनाडा, नीदरलैंड, मैक्सिको, कोस्टारिका, टोंगो, जाम्बिया के डेलीगेट्स भी आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 22 इंडस्ट्रियल यूनिट का वर्चुअल भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 10 यूनिट ग्वालियर-चंबल की हैं।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Gwalior Industry conclave: कॉन्क्लेव में 3500 गेस्ट आएंगे

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ​कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कॉन्क्लेव में 3500 देसी-विदेशी अतिथि शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। कॉन्क्लेव में ग्वालियर पीसीबी क्लस्टर, स्टार्ट-अप सेक्टर और फुट वियर सेक्टर में अवसरों पर राउंड टेबल डिस्क्शन होगा। सेक्टोरल सेशन में 'एमएसएमई और निर्यात में अवसर', 'एक जिला-एक उत्पाद सेक्टर पर फोकस' समेत 'पर्यटन में अवसर' पर भी सेशन होंगे।

6 महीने में तीसरा बड़ा कॉन्क्लेव

मध्यप्रदेश में 6 महीने में ये तीसरा कॉन्क्लेव है। इससे पहले जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं। उज्जैन और जबलपुर के मुकाबले ग्वालियर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं।

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।