Gujarat CM on India Pakistan War: गुजरात में तनाव से राहत नहीं, CM पटेल ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

gujarat-cm-on-india-pakistan-war

Gujarat CM on India Pakistan War: गुजरात में तनाव से राहत नहीं, CM पटेल ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

gujarat cm on india pakistan war गुजरात में तनाव से राहत नहीं cm पटेल ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

Gujarat CM on India Pakistan War: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी गुजरात के सीमावर्ती जिलों को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तरह तनाव से राहत नहीं मिली हैं। CM भूपेंद्र पटेल ने बदले हालात को लेकर कच्छ, भुज, बनासकांठा, पाटन और जामनगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

सीमावर्ती जिलों पर रहें सतर्क

बैठक के बाद उन्होंने गुजरात के सीमावर्ती जिलों के अफसरों को सुरक्षा को लेकर और सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि इमरजेंसी के हालात में बॉर्डर से लगे जिलों के गांवों को खाली कराने की योजना पर पुख्ता इंतजाम बनाए रखें जाए। ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल स्थानांतरित किया जा सके।

Gujarat CM on India Pakistan War: CM पटेल ने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पटेल ने जिलाधिकारियों से कहा कि इसके लिए वाहनों का इंतजाम पहले से कर लें। इसके अलावा, उन्होंने समुद्री इलाकों में मछली पकड़ने पर रोक अभी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने जिलाधिकारियों से कहा, "यदि उन्हें आवश्यक वस्तुओं, दवाओं और ईंधन की आवश्यकता हो तो वे सरकार को इसके बारे में बेहिचक बताएं." Read More: Gujarat News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गुजरात में ब्लैकआउट हटा

इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए अभी से कर लें तैयारी- CM

CM भूपेंद्र अधिकारियों से नागरिकों से जुड़े मामलों जैसे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, परिवहन, संचार व्यवस्था आदि के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सैटेलाइट फोन, वायरलेस प्रणाली, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण भी उपलब्ध हों, ताकि Communication नेटवर्क कायम रहे और लोगों को समय पर सूचना मिल सके। नागरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों जैसे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, परिवहन और संचार व्यवस्था के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।

गेहूं, चावल समेत 38 वस्तुओं के भंडारण पर जोर 

गुजरात खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के प्रधान सचिव R C मीना ने बैठक में कहा कि उनका विभाग 38 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रख रहा है। ताकि उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके। सचिव ने कहा कि गेहूं, चावल, दालें, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों के कॉन्टेक्ट में हैं कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी न हो।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।