Gujarat CM Bhupendra Patel: प्रधानमंत्री ने CM पटेल से की बात, सुरक्षा उपायों की...

gujarat-cm-bhupendra-patel

Gujarat CM Bhupendra Patel: प्रधानमंत्री ने CM पटेल से की बात, सुरक्षा उपायों की ली जानकारी, दिए निर्देश

gujarat cm bhupendra patel प्रधानमंत्री ने cm पटेल से की बात सुरक्षा उपायों की ली जानकारी दिए निर्देश

PM ने की CM से बात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे फोन पर बात की और सीमावर्ती राज्य होने के नाते मौजूदा हालात में गुजरात की ओर से की गई तैयारियों और अग्रिम सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।"

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

CM पटेल ने बताया कि उन्होंने PM को कच्छ, बनासकांठा, पाटन और जामनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

Gujarat CM Bhupendra Patel: CM पटेल ने की उच्चस्तरीय बैठक

इससे पहले, CM पटेल ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सुरक्षा बलों को अपने अभियानों को सुचारू रूप से चलाने में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। बैठक में सीमा पर निगरानी बढ़ाने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। गुजरात पुलिस, तटरक्षक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। Read More: Gujarat 10th Board Result: गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, Whatsapp से चेक करें रिजल्ट

सीमावर्ती राज्यों पर युद्ध का असर ज्यादा

भारत-पाक तनाव का असर सीमावर्ती राज्यों पर सबसे ज्यादा पड़ता है, और गुजरात की भौगोलिक स्थिति इसे और भी संवेदनशील बनाती है। कच्छ का रण और समुद्री तट जैसे क्षेत्र न केवल रणनीतिक महत्व रखते हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व भी है। ऐसे में, केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान इन क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर है। PM मोदी ने इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया कि स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

अपवाहों पर ना दे ध्यान

गुजरात सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। सुरक्षा बलों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, केंद्र सरकार भी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय बनाए हुए है। PM मोदी की यह पहल दर्शाती है कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।