इधर सोना-चांदी सस्ता, उधर शेयर बाजार भी लुढ़का

gold-silver-price-fall-sensex-nifty-crash-it-stocks

इधर सोना-चांदी सस्ता, उधर शेयर बाजार भी लुढ़का

इधर सोना-चांदी सस्ता उधर शेयर बाजार भी लुढ़का

सेंसेक्स ने लगाया 400 अंकों का गोता, आईटी शेयरों में बिकवाली

भारतीय बाजारों में गुरुवार की शुरुआत निवेशकों के लिए झटके वाली रही। एक तरफ जहां शेयर बाजार खुलते ही दबाव में नजर आया, वहीं दूसरी ओर कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

शेयर बाजार की खराब शुरुआत

गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,233.64 से फिसलकर 83,968.43 पर खुला। शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली बढ़ी और सेंसेक्स करीब 438 अंक टूटकर 83,795.65 के स्तर तक आ गया.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सेंसेक्स के साथ फिसलता नजर आया। 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 25,953.85 के मुकाबले गिरावट के साथ 25,906.70 पर खुला और कुछ ही देर में 131 अंकों की गिरावट के साथ 25,822.30 तक टूट गया।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा मार

बाजार की गिरावट में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर में देखने को मिला। बीएसई लार्जकैप शेयरों में:
  • Infosys करीब 4.50%
  • Tech Mahindra 4.20%
  • TCS 3.80%
  • HCL Tech 3.40%
बीते सप्ताह भी आईटी शेयरों पर दबाव बना हुआ था। अमेरिका में AI टूल्स से जुड़ी हलचल और NASDAQ में लगातार गिरावट का असर भारतीय आईटी शेयरों पर साफ दिखाई दे रहा है।

ये रहे बाजार के बड़े लूजर

गिरते बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिखी. लार्जकैप में Eternal और M&M जैसे शेयर कमजोर पड़े, जबकि मिडकैप में Coforge, Mphasis, Persistent और Godrej Properties में 2 से 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो ARE&M, CYIENT, KFintech और FSL जैसे शेयर भी 2 से 4 फीसदी तक फिसलकर कारोबार करते दिखे।

सोना-चांदी भी हाई से इतने फिसले

शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोने दोनों के भाव गिरे.5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले बंद 2,63,018 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,60,453 रुपये पर आ गया। यानी एक किलो चांदी करीब 2,565 रुपये सस्ती हो गई। अपने रिकॉर्ड हाई 4,20,048 रुपये से चांदी अब तक 1.59 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना भी दबाव में नजर आया। 10 ग्राम सोना पिछले बंद 1,58,755 रुपये से गिरकर 1,57,701 रुपये पर खुला। यानी एक दिन में ही करीब 1,054 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी के रिकॉर्ड हाई से सोना अब तक 35 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है।  

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।