LIVE suicide: इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड

girl-commits-suicide-by-coming-live-on-insta

LIVE suicide: इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड

live suicide इंस्टा पर live आकर युवती ने किया सुसाइड

जांजगीर में लव-अफेयर में लगाई फांसी

LIVE suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में जान दे दी। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है।

LIVE suicide: युवती ने लाइव आकर किया सुसाइड

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है।युवती का नाम अंकुर नाथ है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उसे 21 लोगों ने लाइव देखा है। इंस्टा पर फ्रेंड्स उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट्स भी कर रहे थे। युवती अक्सर मोबाइल में बिजी रहती थी।

LIVE suicide: वीडियो देखकर फौरन पहुंचे लोग

लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे से झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

LIVE suicide: बहन के साथ रहती थी युवती

लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी करते हैं। अंकुर अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता हैदराबाद से लौट आए हैं। सुसाइड का लाइव वीडियो देखने वालों ने ही माता-पिता को कॉल कर सूचना दी थी।

LIVE suicide: मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- &quotइतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए&quot

राज्य

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर पंजाब सीएम मान का तंज, बोले- "इतनी सीटें मिले कि सीएम बनने की नौबत ही न आए"

पंजाब के CM भगवंत मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा, कहा आपसी लड़ाई खत्म करवानी पड़ेगी और चुनाव में कम सीटें मिलनी चाहिए।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।