IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन...

gill-captaincy-debut-century-pant-3000-test-runs

IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन...

ind vs eng wtc 2025 गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन

Jiya Rai Inspirational Story: इंस्पिरेशन की जीती-जागती मिसाल हैं जिया राय, जानिए उनकी कहानी….

गिल ने बतौर कप्तान पहले टेस्ट में जड़ा शतक..

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी में 127 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वे बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इन दिग्गजों की बराबरी की...

1. विजय हजारे – 1951 (164 रन बनाम इंग्लैंड) 2. सुनील गावस्कर – 1976 (116 रन बनाम न्यूजीलैंड) 3. दिलीप वेंगसरकर – 1987 (102 रन बनाम वेस्टइंडीज) 4. विराट कोहली – 2014 (115 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया) 5. शुभमन गिल – 2025 (127* रन बनाम इंग्लैंड) गिल ने इस पारी के साथ टेस्ट करियर में 2000 रन भी पूरे कर लिए।

जायसवाल का इंग्लैंड में पहला शतक...

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका इंग्लैंड में पहला शतक था और टेस्ट करियर का पांचवां शतक। उन्होंने ब्रायडन कार्स के ओवर में 2 लगातार चौके लगाकर अपने 90s का दबाव हटाया और फिर एक रन लेकर शतक पूरा किया। जायसवाल को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड...

जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 91 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यह लीड्स के मैदान पर 39 साल बाद 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी रही।

डेब्यू पर साई सुदर्शन फ्लॉप...

साई सुदर्शन ने 20 जून को अपना टेस्ट डेब्यू किया। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। हालांकि वे डेब्यू पारी में खाता नहीं खोल सके। रोचक बात यह है कि राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली ने भी इसी तारीख (20 जून) को टेस्ट डेब्यू किया था – और तीनों ही 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

ऋषभ पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन...

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए। वे गिल के साथ क्रीज पर नाबाद हैं और दूसरे दिन टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा सकते हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी...

मैच शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही, खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। यह दुर्घटना 12 जून को हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।