जर्मनी में चांसलर स्कोल्ज़ की सरकार गिरी: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पास

germany-chancellor-scholz-government-falls

जर्मनी में चांसलर स्कोल्ज़ की सरकार गिरी: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पास

जर्मनी में चांसलर स्कोल्ज़ की सरकार गिरी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पास

आवश्यक 367 वोट नहीं मिले; 60 दिन में होंगे चुनाव 

जर्मनी में संसद के निचले सदन बुंडस्टैग में चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है। जर्मनी के 733 सीटों वाले निचले सदन ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया। इनमें से 394 सांसदों ने स्कोल्ज़ के खिलाफ मतदान किया, 207 सांसदों ने उनका समर्थन किया, जबकि 116 सदस्य अनुपस्थित रहे।

स्कोल्ज़ को बहुमत हासिल करने के लिए 367 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता थी। मतदान के नतीजे आने के तुरंत बाद चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमेयर से संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की अपील की।

जर्मनी में चांसलर भारत के प्रधानमंत्री की तरह हैं। चांसलर स्कोल्ज़ ने विश्वास मत हासिल करने के लिए 15 जनवरी तक का समय मांगा। अब संविधान के अनुसार, जर्मन राष्ट्रपति को 21 दिनों के भीतर जर्मन संसद के निचले सदन को भंग करना होगा और 60 दिनों में नए आम चुनाव कराने होंगे। अगर ऐसा होता है तो देश में समय से 7 महीने पहले चुनाव हो जाएंगे।

2021 में हुए आम चुनावों में स्कोल्ज़ की एसडीपी पार्टी ने 206 सीटें, ग्रीन्स पार्टी ने 118 सीटें और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने 92 सीटें जीतीं। तीनों दलों ने गठबंधन में सरकार बनाई थी। 

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।