Gautam Gambhir Returns to India: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौटे!

gautam-gambhir-returns-india-family-emergency

Gautam Gambhir Returns to India: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौटे!

gautam gambhir returns to india भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौटे

Gautam Gambhir Returns to India: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज से पहले व्यक्तिगत कारणों से भारत लौटने का निर्णय लिया है। सूत्रो के अनुसार, उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। गंभीर फिलहाल अपनी मां के पास हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस स्थिति में, BCCI ने टीम प्रबंधन को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया है । Read More: BCCI IPL Victory Celebration Guidelines: 14 जून को हो सकती है अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक…

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत...

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में शुरू होगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत खेली जाएगी। भारत की टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2007 के बाद भारत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है।

इंट्रा-स्क्वॉड मैच से तैयारी...

सीरीज से पहले, भारतीय टीम बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेल रही है। इस मैच में भारत ए का सामना सीनियर टीम से हो रहा है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इस अभ्यास को महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा और वे टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होंगे ।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI...

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

नई ट्रॉफी का अनावरण...

इस बार भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के विजेता को एक नई ट्रॉफी दी जाएगी, जिसका नाम क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा गया है। इस ट्रॉफी का अनावरण 11 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल के दौरान लॉर्ड्स में किया जाएगा, जिसमें दोनों दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।