Use Banana Peels in Gardening: घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी, जानें आसान घरेलू टिप्स!

gardening-with-kitchen-waste-tips

Use Banana Peels in Gardening: घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी, जानें आसान घरेलू टिप्स!

use banana peels in gardening घर के किचन वेस्ट से करें बागवानी जानें आसान घरेलू टिप्स

Use Banana Peels in Gardening: भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई बहुत व्यस्त है, और गार्डेनिंग करने का समय नहीं मिलता। घर में लगे पौधें खराब होने लगते है, ऐसे में एक ऐसी चीज जो हम कचरा समझकर फेक देते है, उसका इस्तेमाल आप गमले या बगीचे के पौधों को हरा-भरा बनाए रखने में कर सकते हैं। खासकर केले के छिलके एक ऐसा घरेलू उपाय हैं जो न सिर्फ पौधों को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि उन्हें सूखने और बीमारी से भी बचाते हैं। Read More: What is Alzheimer’s: अल्जाइमर क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और निवारण के उपाय!

क्यों फायदेमंद हैं केले के छिलके?

मिट्टी की गुणवत्ता में होगा सुधार

केले के छिलके जब मिट्टी में मिल जाते हैं, तो धीरे-धीरे सड़कर उसे उपजाऊ बनाते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, और पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं।

कीट और फफूंद से बचाव...

इन छिलकों में प्राकृतिक गुण होते हैं जो हानिकारक कीट और फंगस को मिट्टी से दूर रखते हैं। इससे पौधों पर कीड़े या सड़न नहीं लगती।

जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर...

केले के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पौधों की ग्रोथ को तेज करने और पत्तियों को हरा-भरा बनाए रखने में मदद करते हैं।

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद...

छिलकों को फेंकने की बजाय यदि आप उन्हें कम्पोस्ट में इस्तेमाल करते हैं, तो आप वेस्ट को कम करते हैं और इको-फ्रेंडली गार्डनिंग को बढ़ावा देते हैं।

केले के छिलकों का उपयोग कैसे करें?

पाउडर बनाकर मिलाएं...

केले के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और मिट्टी या खाद में मिला दें। यह पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइज़र का काम करता है।

सीधे मिट्टी में दबाएं...

छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर गमले या बगीचे की मिट्टी में थोड़ा गहराई में दबा दें। ये धीरे-धीरे सड़ते हैं और पोषक तत्व छोड़ते हैं।

लिक्विड खाद बनाएं...

छिलकों को एक जार पानी में कुछ दिन तक भिगोकर रखें। जब वह थोड़ा फर्मेंट हो जाए, तो इस लिक्विड को छानकर पौधों पर छिड़कें या मिट्टी में डालें। यह नेचुरल टॉनिक की तरह काम करेगा।

कम्पोस्ट में मिलाएं...

आप केले के छिलकों को किचन वेस्ट (जैसे सब्जियों के छिलके, सूखी पत्तियां) के साथ कम्पोस्ट बिन में डाल सकते हैं। इससे घर पर बना खाद तैयार होगा, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

अतिरिक्त सुझाव...

1. हर पौधे की जरूरत अलग होती है, इसलिए सप्ताह में एक बार केले के छिलकों का उपयोग करें। 2. गीली मिट्टी में छिलके डालने से पहले देख लें कि ड्रेनेज ठीक है या नहीं, वरना फफूंद लग सकती है। 3. लिक्विड खाद का छिड़काव सुबह या शाम में करें, धूप में नहीं।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।