Ganguly After Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत..'- गांगुली!

ganguly-after-pahalgam-attack

Ganguly After Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत..'- गांगुली!

ganguly after pahalgam attack पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत- गांगुली

Ganguly After Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद हर कोई आक्रोश में है, पहले सरकार ने अपने फैसले से पकिस्तान पर कई रोक लगाई गई। फिर पकिस्तान सेलिब्रिटीज पर भी रोक लगा दिया गया है। और अब पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक बयान सामने आया है, जिसमें कहा कि भारत को अब ICC टूर्नामेंट और एशियन चैंपियनशिप जैसे वैश्विक मंचों पर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बंद कर देना चाहिए। Read More: Pakistan Out Malaysia Hockey Tournament: नहीं चुकाएं 2 साल पुराने बिल, पकिस्तान ने खुद की कराई जगहंसाई…

'टीम इंडिया को लेनी चाहिए ठोस स्टैंड'– गांगुली

सौरभ ने गांगुली ने कहा कि- 'टीम इंडिया को सख्त कदम उठाना चाहिए और ICC इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।'

गांगुली ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा...

"100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना चाहिए, ऐसा किया जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि- "टीम इंडिया को सख्त कदम उठाना चाहिए और ICC इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए।"

2013 के बाद नहीं हुई कोई बाइलैटरल सीरीज...

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। उस सीरीज में पाकिस्तान ने भारत दौरा किया था और 3 वनडे तथा 2 टी-20 मुकाबले खेले थे। वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। इसके बाद से राजनीतिक संबंधों में तनाव के चलते बाइलैटरल सीरीज खेलना बंद कर दिया गया। आपको बता दें कि, भारत पकिस्तान के साथ सिर्फ ICC टूर्नामेंट (जैसे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) या एशियन चैंपियनशिप खेलती है। इस पर गांगुली ने कहा कि ये मुकाबले खेलना भी बंद कर देना चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी सवाल...

हाल हि में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई थी। लेकिन भारत पहले ही संकेत दे चुका है कि वह पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। और फिर भारत ने अपने सारे मुकाबले दुबई में खेले और 9 मार्च को हुए चैंपियन ट्राफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।  

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।