Food Poisoning in Children: बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार जल्दी क्यों होते हैं? जानिए

food-poisoning-in-children

Food Poisoning in Children: बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार जल्दी क्यों होते हैं? जानिए

food poisoning in children बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार जल्दी क्यों होते हैं जानिए

Food Poisoning in Children: गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले अचानक बढ़ जाते हैं, और सबसे ज्यादा इसका असर बच्चों पर देखने को मिलता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के हफ्तों में अस्पतालों में फूड पॉइजनिंग के मामलों में इजाफा देखा गया है, जिनमें बड़ी संख्या छोटे बच्चों की है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर होती है, जिससे वे दूषित भोजन या पानी से जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। Read More: Keratin Treatment for Hair: जानिए बालों में केराटिन ट्रीटमेंट कराने के फायदे और नुकसान…

Food Poisoning in Children: बच्चों में फूड पॉइजनिंग की वजह...

फूड पॉइजनिंग का मतलब...

इसका मतलब है, भोजन विषाक्तता एक ऐसी स्थिति है, जब कोई व्यक्ति दूषित खाना या पानी का सेवन कर लेता है, तो पेट से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाता है। यह स्थिति बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण होती है, जो खाने या पीने की चीजों के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं।

बाहर का खाना या अधपके भोजन का सेवन..

बच्चो का बिना सही से पका हुआ खाना खा लेना। अधपका मांस, अंडा, या दूषित दूध फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। स्ट्रीट फूड वो बिना देखे खाना कैसा है, खराब तो नहीं खा लेते है, जिसकी वजह से यह समस्या बच्चो में ज्यादा होती है।

एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और बासी खाना...

बासी खाना बैक्टीरिया और फंगस की खेती बन जाता है। बच्चे बिना देखे या सूंघे खाना खा लेते हैं, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। बच्चो की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से यह समस्या जल्दी पैदा हो जाती है।

गंदे हाथ और बर्तन..

बच्चे कई बार बिना हाथ धोए खाना खा लेते हैं। साथ ही अगर उनके खाने के बर्तन साफ न हों, तो भी संक्रमण हो सकता है। वो दिनभर धूल मिट्टी और तरह - तरह के खिलौने खेलते है, जिससे हाथ गंदे हो जाते है, और बिना हाथ धोए जब खाना खाते है, तो फूड पॉइजनिंग होने की समस्या ज्यादा होती है।

खुले में रखा हुआ खाना नुकसानदायक...

गर्मियों में खुले में रखा खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। घर में कटे फल या पका भोजन अगर लंबे समय तक बाहर पड़ा रहे, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। और बच्चे तो यहां वहां से आए उठाकर खा लिया। ऐसे में बच्चो की सेहत पर असर पड़ता है।

गंदा पानी या बर्फ..

बाजार का पानी, सड़क किनारे मिलने वाला शरबत या बर्फ का गोला जैसे आइटम संक्रमित हो सकते हैं। कई बार नलों से मिलने वाला पानी भी फिल्टर न होने के कारण बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।

फूड पॉइजनिंग के लक्षण...

1. उल्टी और मितली 2. दस्त या डायरिया (कभी-कभी खून के साथ) 3. पेट दर्द और ऐंठन 4. तेज बुखार 5. कमजोरी और चक्कर आना 6. भूख में कमी 7. डिहाइड्रेशन के संकेत – जैसे शुष्क होंठ, कम पेशाब, रोते समय आंसू न आना

सावधानियां...

1. खाना खाने से पहले और बाद में बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें। 2. बच्चों को ताजा, घर का बना गर्म खाना खिलाएं। 3. बासी या फ्रिज में रखा खाना दोबारा अच्छी तरह गर्म करके दें। 4. बाहर का खाना सीमित करें, गर्मी में स्ट्रीट फूड से बचें। 5. खुले में बिकने वाले जूस, आइसक्रीम या बर्फ के उत्पादों से बच्चों को दूर रखें। 6. बच्चों को उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं। 7. लंबे समय तक खुले में कटे फल जल्दी खराब हो जाते हैं। बच्चों को तुरंत कटे और धोए हुए फल दें।

बच्चों में फूड पॉइजनिंग का घरेलू इलाज..

1. डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS या नमक-चीनी-पानी का घोल पिलाएं। 2. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सफाई में मदद करते हैं 3. नारियल पानी यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। 4. बच्चे को आराम करने दें और खिचड़ी, सूप या दलिया जैसे हल्के भोजन दें।      

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।