Burhanpur news: पिता की बेटे के लिए अनोखी मंन्नत:

fathers-unique-wish-for-his-son

Burhanpur news: पिता की बेटे के लिए अनोखी मंन्नत:

burhanpur news पिता की बेटे के लिए अनोखी मंन्नत

पिता का बेटे के लिए अनोखा प्यार

Burhanpur news: जब बेटे की जान पर बात आती है तो एक पिता कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है...फिर वो नहीं सोचता है कि आगे क्या होगा.... अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कहां हुआ औऱ क्या हुआ... दरअसल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से सामने आई इस घटना ने लोगों का दिल छू लिया है, बेटे के स्वास्थ होने की कामना के साथ एक पिता ने मां बैष्णो देवी से ऐसी मन्नत मांगी,जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

पुत्र की जान के लिए पिता की अनोखी भक्ति

Burhanpur news: बुरहानपुर जिले के अमरवाती का रहने वाला देवीदास शिरपिट खौराट ने बताया कि साल 2001 में उनके बेटे दुर्गेश को बिजली का करंट लग गया था, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था औऱ बेटे के बचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी। इसी बीच देवीदास की नजर अस्पताल में रखी मां बैष्णो देवी की तस्वीर पर पड़ी....उन्होंने मां से प्रार्थना की कि यदि उनका बेटा सुरक्षित घर लौटता है तो वे अमरावती से वैष्णो देवी तक सड़क पर लोटते हुए 5 बार दर्शन करेंगे।

पिता के साथ बेटी भी संकल्प की राह पर

Burhanpur news: आपको बतादें कि देवीदास अब तक 2 बार वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं...इश बार वे अपनी 14 साल की बेटी वैष्णवी के साथ तीसरी यात्रा पर निकले हैं। देवीदास हर दिन करीब 10 किलोमीटर तक सड़क पर लोटते हुए सफर करते हैं...रास्ते में किसी मंदिर के पास रूककर रात बिताते हैं...और अगले दिन फिर यात्रा शुरू कर देते हैं।

6 से 8 महीने में पूरा होता है सफर

Burhanpur news: आगे देवीदास कहते हैं कि वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने में उन्हें 6 से 8 महीने का समय लग जाता है....हालांकि उन्हें इस कठिन यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। देवीदास का कहना है कि मां वैष्णो देवी की कृपा से सफर सुगम रहता है।

पिता के समर्पण की कहानी,सोशल मीडिया पर तारीफ

Burhanpur news: आपको बतादें कि पिता के इस अनोखी या यूं कहें कि पिता के समर्पण की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। स्थानीय लोग देवीदास की इस निष्ठा की जमकर ताकीफ कर रहें हैं...और सच्ची भक्ति का उदाहरण मान रहे हैं।

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।