SIR voter list revision: MP में एसआईआर अभियान से खुलेंगे घुसपैठियों के नकाब

fake-voters-foreign-nationals-sir-verification-madhya-pradesh

SIR voter list revision: MP में एसआईआर अभियान से खुलेंगे घुसपैठियों के नकाब

sir voter list revision mp में एसआईआर अभियान से खुलेंगे घुसपैठियों के नकाब

fake voters verification madhyapradesh: मध्यप्रदेश सहित देशभर में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से लाखों फर्जी मतदाताओं के सामने आने की संभावना है।यह अभियान उन विदेशी घुसपैठियों की पहचान भी करेगा, जो फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाकर भारत में रह रहे हैं और यहां के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। इन अवैध घुसपैठियों की पहचान के बाद उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा, साथ ही उनके संरक्षकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

fake voters verification madhyapradesh: बीजेपी की कार्यशाला में संकेत

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संकेत दिए कि बिहार की तरह अब मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में भी अवैध घुसपैठियों की पहचान एसआईआर के माध्यम से की जाएगी।इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को बूथ स्तर तक लागू किया जाएगा, जहां कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का गहन परीक्षण करेंगे और हर परिवार से सत्यापन किया जाएगा।

फर्जी दस्तावेज बनाने-बनवाने वालों पर भी कार्रवाई

एसआईआर के दौरान जिन विदेशी नागरिकों की पहचान होगी, उनके मतदाता पहचान पत्र के लिए उपयोग किए गए आधार, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।शासन-प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी दस्तावेज बनाने या बनवाने में शामिल दलालों, अधिकारी-कर्मचारियों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

दिवंगत और विस्थापित मतदाताओं के नाम हटेंगे

एसआईआर प्रक्रिया में उन मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे जो अब दिवंगत हैं या एक राज्य से दूसरे राज्य में विस्थापित हो चुके हैं।सुविधा के अनुसार, ऐसे लोगों को केवल एक ही क्षेत्र की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर नाम दर्ज कराने वाले राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों के डुप्लिकेट नाम भी काटे जाएंगे।

लापरवाही पर बीएलओ को सेवा समाप्त

राजधानी भोपाल में मंगलवार से शुरू हुए मतदाता सूची परीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही बरतने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 प्रशांत दुबे को शासकीय सेवा से निष्कासित कर दिया। उनकी ड्यूटी गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ नंबर-150 पर लगाई गई थी, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

लापरवाह कर्मचारियों की सूची हो रही तैयार

कलेक्टर ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है जो इस कार्य में लापरवाही कर रहे हैं, और उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।