ENG vs IND Women ODI: भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया, ...

eng-vs-ind-women-odi-2025-india-wins-series-2-1

ENG vs IND Women ODI: भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया, 2-1 से सीरीज अपने नाम की!

eng vs ind women odi भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया 2-1 से सीरीज अपने नाम की

ENG vs IND Women ODI: भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में मुकाबले में इंग्लैंड को 13 रन से हराया और 2-1 की बढ़त के साथ वनडे सीरीज अपने नाम की। टीम से हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी और क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमका निभाई। Read More: ENG vs IND Women ODI: प्रतीका रावल पर बर्ताव के चलते ICC का जुर्माना, इंग्लैंड टीम को भी मिली सजा!

भारतीय टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी...

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट खोकर 318 रनों का टारगेट दिया। ओपनर प्रतीका रावल ने 33 गेंदों पर 26 रन और स्मृमि मंधाना ने 56 गेंदों पर 45 रन बनाए। वहीं हरलीन देओल ने भी 65 गेंदों पर 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम से क्रंति गौड़ ने 52 रन के स्कोर पर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने टैमी ब्यूमॉन्ट और एमी जोन्स को जल्दी आउट कर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

हरमनप्रीत कौर ने 4000 रन पूरे...

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 102 रन बनाकर धुंआधार पारी खेली, जिसमें 14 चौंके शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने 4000 रन पूरे किए और इस टारगेट को पूरा करने वाली भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गईं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की और 45 गेंद में 50 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 7 चौंके शामिल है। ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में 18 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी...

टीम की शुरुआत खराब रही, टीम से एमी जोन्स 4 रन और टैमी 2 रन बनाकर आउट हो गई, ऐसे ही लगातार 6 विकेट गिरे लेकिन फिर ब्रंट और एमा ने पारी को संभालते हुए नैट सिवर-ब्रंट ने 105 गेंद में 98 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। एमा लैम्ब ने 81 गेंद में 68 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बनाया। लेकिन श्री चारानी, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ की गेंदबाजी ने भारत को फिर से वापसी दिलाई।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।