Elena Rybakina WTA Finals 2025: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे ...

elena-rybakina-wta-finals-2025-defeats-aryna-sabalenka-creates-history

Elena Rybakina WTA Finals 2025: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर रचा इतिहास!

elena rybakina wta finals 2025 फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर रचा इतिहास

FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम! यह राइबकिना के करियर का पहला WTA फाइनल्स टाइटल और कुल 11वां करियर टाइटल है।

टूर्नामेंट में 46 करोड़ की प्राइज मनी...

26 वर्षीय राइबकिना ने टूर्नामेंट में खेले गए सभी पांच मैच जीते। इसके साथ ही उन्हें 46 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। इस जीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका और वर्ल्ड नंबर-2 इगा स्वियातेक दोनों को हराया। यह इस साल का उनका तीसरा टाइटल भी है।

सबालेंका 3 साल बाद फाइनल में पहुंचीं...

आर्यना सबालेंका 3 साल बाद WTA फाइनल्स के फाइनल में पहुंची थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया था। हालांकि फाइनल में राइबकिना के सामने वह अपनी लय नहीं बना पाईं।

मैच के बाद सबालेंका ने कहा —

“अगर मैं हार भी जाती, तो भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि यह एक शानदार मैच था। दोनों खिलाड़ी फाइनल की हकदार थीं।”

राइबकिना ने सेमीफाइनल में पेगुला को हराया...

दूसरे सेमीफाइनल में राइबकिना ने वर्ल्ड नंबर-5 जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार WTA फाइनल्स के फाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने कहा —

“शुरुआत कठिन थी, लेकिन दूसरे सेट में मैं लय में लौटी और तीसरे सेट में मेरी सर्विस ने जीत दिलाई।”

WTA फाइनल्स: चार ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे बड़ा टूर्नामेंट...

महिला टेनिस में WTA फाइनल्स को चार ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे अहम टूर्नामेंट माना जाता है। यह साल का ईयर-एंडिंग टूर्नामेंट है, जिसमें टॉप-8 सिंगल्स और टॉप-8 डबल्स खिलाड़ी शामिल होती हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2003 से बदला गया है, जिसमें खिलाड़ियों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाता है। हर खिलाड़ी तीन राउंड-रॉबिन मैच खेलती है और फिर टॉप-2 खिलाड़ी सेमीफाइनल में जाती हैं।

इतिहास और फॉर्मेट...

1. शुरुआत: 1972 में वर्जीनिया स्लिम्स सर्किट चैंपियनशिप के रूप में हुई। 2. सबसे सफल खिलाड़ी: मार्टिना नवरातिलोवा, जिनके नाम 8 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब हैं। 3. पुरस्कार राशि: ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे ज्यादा प्राइज मनी और रैंकिंग पॉइंट्स।

इस साल के ग्रुप्स...

इस साल टूर्नामेंट में दो ग्रुप रहे — 1. स्टेफी ग्राफ ग्रुप: आर्यना सबालेंका, कोको गॉफ, जेसिका पेगुला, जैस्मिन पाओलीनी 2. सेरेना विलियम्स ग्रुप: इगा स्वियातेक, अमांडा एनिसिमोवा, एलेना राइबकिना, मैडिसन कीज राइबकिना का सीजन शानदार रहा यह राइबकिना के करियर का 11वां खिताब है और इस साल का तीसरा टाइटल। उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए महिला टेनिस में अपनी जगह और मजबूत कर ली है। उनकी यह जीत कजाकिस्तान टेनिस के लिए भी ऐतिहासिक पल बन गई है।        

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।