चुनावी पारा हाई: राहुल का BJP पर वार, विजय ने भरा नामांकन

election-updates-rahul-gandhi-bjp-vijay-nomination-rijiju-mamata-banerjee

चुनावी पारा हाई: राहुल का BJP पर वार, विजय ने भरा नामांकन

चुनावी पारा हाई राहुल का bjp पर वार विजय ने भरा नामांकन

Indian Election 2026: देश के 5 राज्यों में अप्रैल में विधानसभा चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और जनसंपर्क जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर रहे हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा- विदेशी अंशदान अधिनियम (FCRA) में संशोधन विधेयक लाया जाना है। जिससे गंभीर बात है, क्योंकि इसके तहत केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही विदेशी फंड प्राप्त कर सकेगा, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लगा दी जाएगी।

राहुल का BJP पर वार

राहुल का वार

राहुल ने कहा कि RSS में ऐसी क्या खास बात है कि उनके लिए अलग नियम हैं? वे नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटने का काम करते हैं। BJP इसी तरह काम करती है। इससे पहले पतनमतिट्टा में राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं। ठीक इसी तरह, मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।

Indian Election 2026: PM की चर्चा

इधर, प्रधानमंत्री मोदी ने असम में BJP कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए ऑनलाइन चर्चा की। वहीं केरल में घर से वोटिंग शुरू प्रक्रिया शुरु हो गई है। जो लोग वोट डालने नहीं जा सकते, उनसे पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कराई जा रही है।

तमीलनाडु में पारा हाई

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई के कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल किया। TVK चीफ विजय ने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल किया। साथ ही तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और DMK युवा विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने कांचीपुरम में चुनावी प्रचार किया।

चेन्नई में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने रोड शो निकाला। इस दौरान सैकड़ों लोग नजर आए। विजय पेराम्बुर और त्रिची पूर्व यानी 2 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। विजय ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद उन्होंने रोश शो किया। 

[caption id="attachment_144197" align="alignnone" width="1143"]विजय ने नामांकन दाखिल किया विजय ने नामांकन दाखिल किया[/caption]

‘ममता धमका रही’

वहीं केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने चुनाव को हाईजैक कर लिया है। बंगाल में लोगों को डरा-धमका कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। रिजिजू ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव आयोग ने उनकी सारी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि हमने आयोग को बताया कि खुद CM घर-घर जाकर वोटरों को धमका रही हैं कि जो BJP को वोट देगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

BJP पर आरोप

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- BJP समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। BJP देश लूटना चाहती है।

संबंधित सामग्री

MP-राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 23 मौतें 

देश-विदेश

MP-राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 23 मौतें 

भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। जम्मू-कश्मीर में 23 लोगों की मौत, राजस्थान और असम में हालात गंभीर।

52 की उम्र में ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश और स्लिम अवतार!

मनोरंजन

52 की उम्र में ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश और स्लिम अवतार!

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने ऑल ब्लैक लुक से सबको चौंकाया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच वायरल हो रहा है।

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

राज्य

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

राज्य

सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुनवाई होगी। मेघालय सरकार ने जमानत के खिलाफ याचिका दायर की है।

गुप्त नवरात्र 2026: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं भय, शत्रु और शनि दोष

सनातन

गुप्त नवरात्र 2026: महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं भय, शत्रु और शनि दोष

2026 गुप्त नवरात्र में महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा से भय, शत्रु और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।