Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का ज...

durand-cup-football-2025-north-east-united-vs-diamond-harbour

Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा, डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत!

durand cup football 2025 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत

Durand Cup Football 2025: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 134वें एडिशन में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने नए प्रतिभागी डायमंड हार्बर को एकतरफा अंदाज में 6-1 से हराया। इस जीत के साथ ईस्ट यूनाइटेड ने न सिर्फ खिताब बरकरार रखा, बल्कि फाइनल में सबसे बड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!

1.21 करोड़ रुपए की ईनामी राशि...

टूर्नामेंट जीतने के बाद नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को रिकॉर्ड 1.21 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। यह डूरंड कप के 134 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ईनामी राशि है। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड इससे पहले भी 2024 में विजेता बनी थी और अब उसने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले हाफ में मजबूत बढ़त...

फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने आक्रामक खेल दिखाया। 30वें मिनट में अशीर अख्तर ने पहला गोल दागा। 46नें मिनट में प्रतीब गोगोई ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक टीम ने डायमंड हार्बर पर दबाव बना लिया था।

दूसरे हाफ में गोलों की बरिश...

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने लगातार हमले जारी रखे और मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। 51वें मिनट में थोई सिंह ने तीसरा गोल दागा, जबकि 60वें मिनट में डायमंड हार्बर की ओर से लुका ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और आक्रामक हो गई। 80वें मिनट में जाइरो ने शानदार गोल किया और सिर्फ दो मिनट बाद 82वें मिनट में आंद्रेस जो ने गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने एक और गोल कर मुकाबले को 6-1 से अपने नाम कर लिया।

डिफेंडिंग चैंपियन का दमदार प्रदर्शन...

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे यादगार साबित हुआ। टीम ने न केवल खिताब बरकरार रखा, बल्कि अपने आक्रामक खेल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, डेब्यू कर रही डायमंड हार्बर टीम के लिए यह अनुभव सीखने वाला रहा।  

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।