डूंगरपुर में 8वीं की छात्रा की झोलाछाप के इलाज से मौत

dungarpur-class-8-student-death-quack-doctor-medical-negligence

डूंगरपुर में 8वीं की छात्रा की झोलाछाप के इलाज से मौत

डूंगरपुर में 8वीं की छात्रा की झोलाछाप के इलाज से मौत

Dungarpur student death: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रामगढ़ कस्बे में एक झोलाछाप की लापरवाही से 13 साल की मासूम की जान चली गई। 8वीं बोर्ड का पेपर देकर लौटी छात्रा को सिरदर्द और डायरिया की शिकायत होने पर उपचार के लिए ले जाया गया था। आरोप है कि गलत इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परीक्षा देकर लौटी थी पूजा

ढोला गांव निवासी पूजा कनिपा (13) बुधवार को अपनी 8वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटी थी। गर्मी के कारण उसे तेज सिरदर्द और डायरिया की शिकायत हुई। परिजन उसे पास ही के रामगढ़ में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास ले गए। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया और ड्रिप चढ़ाई। 

[caption id="attachment_140520" align="alignnone" width="1135"]मृतका पूजा, एडमिट कार्ड लिए मृतका के पिता मृतका पूजा, एडमिट कार्ड लिए मृतका के पिता[/caption]

उपचार के बाद हुई बेहोश

परिजनों का आरोप है कि कथित डॉक्टर ने बिना किसी जांच के बच्ची को ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगा दिए। उपचार के तुरंत बाद पूजा के सिर में सूजन आने लगी और वो बेहोश हो गई। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे सलूम्बर अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही पूजा की मौत हो गई। मृतका के चाचा सुखलाल कनिपा ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

[caption id="attachment_140522" align="alignnone" width="1135"]मोर्चुरी के बाहर खड़े परिजन मोर्चुरी के बाहर खड़े परिजन[/caption]

Dungarpur student death: विलाप करते पिता

अस्पताल की मोर्चरी के बाहर का दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतका के पिता हुरमा कनिपा अपनी बेटी के 8वीं बोर्ड के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड को सीने से लगाकर विलाप करते रहे। पिता ने रोते हुए बताया कि पूजा पढ़ने में बहुत होशियार थी। वह डॉक्टर के पास जाते समय भी अपना एडमिट कार्ड साथ ही रखे हुए थी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।