Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर भीषण हादसा

driver-burnt-alive-in-a-truck-on-gwalior-morena-border

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर भीषण हादसा

driver burnt gwalior morena border  ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर भीषण हादसा

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, आरोपी चालक फरार

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गिट्‌टी से भरे ट्रक में आग लगने से ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पीड़ित चालक को सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिल सका।

तेज रफ्तार की टक्कर, और फिर आग का तांडव

घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब ग्वालियर के बिलौआ से गिट्टी लेकर आगरा जा रहा एक ट्रक जैसे ही मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जबरदस्त सीधी टक्कर हो गई।टक्कर के बाद गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक राघवेन्द्र शर्मा सीट पर ही फंसा रह गया और जिंदा जल गया।

ट्रक में जिंदा जला ड्राइवल

मृतक की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ निवासी राघवेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्टर रविन्द्र चौधरी के ट्रक (RJ11 GB-5263) को चला रहा था। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात वह बिलौआ खदान से गिट्‌टी लेकर आगरा के लिए निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्वालियर के महाराजपुरा थाना और मुरैना के रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह भस्म हो चुका था।

पुलिस ने दी परिजनों को खबर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहा ट्रक (RJ11 GB-4908) तेज रफ्तार में था और चालक ने लापरवाही से सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद आग इतनी भीषण थी कि बचाव का कोई रास्ता नहीं बचा।पुलिस ने शव के अवशेष मुरैना जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिए हैं और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

आरोपी ट्रक चालक फरार, जांच जारी

घटना के बाद से दूसरे ट्रक का चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। चूंकि हादसा मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए मामले की आगे की जांच रिठौरा पुलिस कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। Read More :-PM Modi Adampur Air Force Station: जवानों को संबोधित कर बोले PM- ‘भारत माता की जय से दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं’ हम घर में घुसकर मारेंगे Watch Now:- Nation Mirror Exclusive: ग्राउंड जीरो पर पहुंचा Nation Mirror  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।