बॉयफ्रैंड के लिए दी सुहाग की सुपारी,धार में राजा रघुवंशी केस जैसी साजिश

dhar-murder-case-wife-under-suspicion-in-killing

बॉयफ्रैंड के लिए दी सुहाग की सुपारी,धार में राजा रघुवंशी केस जैसी साजिश

बॉयफ्रैंड के लिए दी सुहाग की सुपारीधार में राजा रघुवंशी केस जैसी साजिश

मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर विकासखंड के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. शुरुआती जांच में जिसे लूट की वारदात बताया गया था, अब पुलिस उसे पारिवारिक साजिश और सुनियोजित हत्या मान रही है।

लूट की कहानी हत्या की ओर इशारा

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात घर में घुसे बदमाशों की कहानी सुनाई गई थी। पत्नी प्रियंका ने दावा किया था कि 3–4 बदमाश घर में घुसे, लूटपाट की और पति की हत्या कर दी.लेकिन पुलिस जांच में घटनाक्रम संदिग्ध पाया गया। एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने मात्र 6 घंटे में मामले की परतें खोलनी शुरू कर दीं। जांच में सामने आया कि यह मामला लूट का नहीं बल्कि पारिवारिक रंजिश और साजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने अनौपचारिक तौर पर संकेत दिए हैं कि इसे हत्या के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।

पत्नी के थे अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, देवकृष्ण और प्रियंका की शादी कम उम्र में हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संबंधों में तनाव की स्थिति बताई जा रही है.पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पत्नी का एक अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात पर भी जांच की जा रही है। इसी एंगल को मामले में अहम माना जा रहा है। 

पत्नी ने बनाई झूठी कहानी

पत्नी ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें और उनके पति को धमकाया. गहने और नकदी लूटने की बात कही गई, विरोध करने पर पति की हत्या का दावा किया गया, हथियारबंद बदमाशों का जिक्र किया गया, हालांकि जांच में कई बिंदु बयान से मेल नहीं खा रहे हैं।

इस तरह हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर में गंभीर चोट पाई गई है, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई है। इसके अलावा घर से कुछ अहम मोबाइल और अन्य वस्तुएं भी गायब बताई जा रही हैं. धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि यह मामला अब लूट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहा है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।