Dewas: रूटीन चेकिंग के दौरान शराबियों ने ASI पर किया हमला, सिर में गंभीर चोटें

dewas-alcoholics-attacked-asi-during-routine-checking

Dewas: रूटीन चेकिंग के दौरान शराबियों ने ASI पर किया हमला, सिर में गंभीर चोटें

By:

Ranu

dewas रूटीन चेकिंग के दौरान शराबियों ने asi पर किया हमला सिर में गंभीर चोटें

रिपोर्टर- हेमंत गुर्जर

देवास जिले के सोनकच्छ थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जससिंह अरोरा पर रूटीन चेकिंग के दौरान हमला होने का मामला सामने आया है। शनिवार रात एएसआई अरोरा ढाबों की चेकिंग के लिए निकले थे। एक ढाबे पर उन्होंने एक व्यक्ति को शराब पीते देखा और उससे पूछताछ करते हुए फोटो-वीडियो बनाए।

जब ढाबे के संचालक के बारे में पूछा गया, तो शराब पी रहा व्यक्ति खुद को संचालक बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर ढाबे पर मौजूद तीन-चार अन्य व्यक्तियों ने सरिए से एएसआई पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घायल एएसआई को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आज सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना पर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने कहा, "कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर रही है।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।