चिराग को CM बनाने की मांग, लिखा - वक्त अब आ गया युवा मुख्यमंत्री बनाने का

demand-to-make-chirag-paswan-bihar-cm-youth-leader

चिराग को CM बनाने की मांग, लिखा - वक्त अब आ गया युवा मुख्यमंत्री बनाने का

चिराग को cm बनाने की मांग लिखा - वक्त अब आ गया युवा मुख्यमंत्री बनाने का

Chirag Paswan Bihar CM: बिहार में CM नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के ऐलान के बाद नए सीएम को लेकर चर्चाएं तेज हो गए है। सियासी बदलाव की संभावना को लेकर LJP (रामविलास) द्वारा चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाने की मांग के पोस्टर लगाए गए। जिसने राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पोस्टर में लिखा - ‘ना दंगा ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।’

चिराग को CM बनाने की मांग

इसके साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया कि ‘मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग पासवान होंगे बिहार के नए सरताज। पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा चिराग पासवान होना चाहिए। पोस्टर में यह भी लिखा गया कि 'बिहार मांगे चिराग, वक्त अब आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। NDA की होगी सरकार, CM होगा सिर्फ चिराग।'

[caption id="attachment_139749" align="alignnone" width="1271"]चिराग के लगाए पोस्टर चिराग के लगाए पोस्टर[/caption]

‘हाईकमान का फैसले का स्वागत’

इसको लेकर प्रदेश के गन्ना विभाग के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावना होती है और उनकी भावना का सम्मान है। लेकिन अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। मंत्री संजय ने कहा आगे जो भी होगा उसके लिए NDA की बैठक होगी। उसमें सभी निर्णय लिए जाएंगे, उसमें जो फैसला होगा उसका हम स्वागत करेंगे।

चिराग पासवान

Chirag Paswan Bihar CM: कार्यकर्ताओं की मांग

ये पोस्टर LJP (रामविलास) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाए हैं। पोस्टर लगने के बाद बिहार की राजनीति में यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या NDA में चिराग को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं। सांसद अरुण भारती ने भी चिराग को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई थी। अरुण भारती ने कहा कि, ‘जनता चिराग पासवान को बिहार के भविष्य के रूप में देखती है। प्रभारी के तौर पर जिन जिलों का दौरा किया, वहां कार्यकर्ताओं की मांग है कि चिराग पासवान आने वाले समय में बड़ी भूमिका निभाएं।’

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।