दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे विकास का नया मॉडल, CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

delhi-dehradun-expressway-cm-yogi-development-model-opposition

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे विकास का नया मॉडल, CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे विकास का नया मॉडल cm योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

CM Yogi Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान CM योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को 'कर्फ्यू और दंगों' की आग में झोंका था, उनसे विकास की उम्मीद करना एक सपने के समान है। 

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

कनेक्टिविटी की सौगात

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर को विकास और सुशासन के नए केंद्र के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि PM मोदी ने जनता को कनेक्टिविटी की नई सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास जैसे महापुरुषों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, PM मोदी ने पंच तीर्थों का विकास कर बाबा साहेब को सच्चा सम्मान दिया है। अब हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि प्रदेश में जहां भी बाबा साहेब, महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास जी की मूर्तियां खुले में हैं, उन पर छतरी लगाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक माध्यम है।

सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट

CM योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि केंद्र और प्रदेश में एक ही विचारधारा की सरकार होने का लाभ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ही ताकत है कि आज बड़े से बड़े प्रोजेक्ट्स लाने में कोई दिक्कत नहीं आती। सीएम योगी ने उदाहरण देते हुए कहा कि आज प्रदेश में एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट बना और विश्वस्तरीय फिल्म सिटी का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

CM Yogi Saharanpur: 'विकास और सुशासन'

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए CM योगी ने कहा कि समाज को बांटने वाले लोग आज भी जाति के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता को आगाह किया कि जिन्होंने दंगों को संरक्षण दिया, वे कभी विकास नहीं कर सकते। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया के सामने 'विकास और सुशासन' का एक वैश्विक मॉडल खड़ा कर रहा है। आज प्रदेश न केवल सुरक्षा का मॉडल है, बल्कि इन्वेस्टमेंट (निवेश) का सबसे पसंदीदा केंद्र बनकर उभरा है।

संबंधित सामग्री

5 साल के मासूम के गले में फंसा टूटा टूथब्रश, हमीदिया के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

राज्य

5 साल के मासूम के गले में फंसा टूटा टूथब्रश, हमीदिया के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भोपाल में एक 5 वर्षीय बच्चे की जान बचाई जिसके गले में टूथब्रश का टुकड़ा फंस गया था।

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

राज्य

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के कमल नगर में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।

17 साल बाद पूरी हो रही स्लीमनाबाद टनल: विंध्य-बुंदेलखंड तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी, आज निरीक्षण करेंगे CM डॉ मोहन

राज्य

17 साल बाद पूरी हो रही स्लीमनाबाद टनल: विंध्य-बुंदेलखंड तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी, आज निरीक्षण करेंगे CM डॉ मोहन

कटनी में निर्मित भारत की सबसे बड़ी जल सुरंग लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे विंध्य और बुंदेलखंड के हजारों किसानों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लॉन्च किया, जिससे भारत दुनिया का 5वां देश बन गया जहाँ हाइड्रोजन ट्रेनें चलती हैं।

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर