Death Party: जीते जी बुजर्ग ने मनाया मौत का जश्न

death-party-elderly-man-celebrated-his-death-while-he-was-alive

Death Party: जीते जी बुजर्ग ने मनाया मौत का जश्न

death party जीते जी बुजर्ग ने मनाया मौत का जश्न

खुद का पिंडदान कर लोगों को दी पार्टी

Death Party: हमारे देश में मरने के बाद आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान और 13वीं करने का सनातन धर्म में रिवाजा है. लेकिन अगर कोई जीते जी अपना पिंडदान कर जश्न मनाए तो हैरानी होगी. सुनने में जरुर अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सही है.नरसिंहपुर जिले के बुजुर्ग परशुराम साहू ने कुछ ऐसा ही किया है.

जीते जी खुद की तेरहवी का कार्ड छपवाया

नरसिंहपुर के  गाडरवारा में इस बुजुर्ग स्वामी परसराम साहू ने जब जीते जी खुद की तेरहवीं का कार्ड छपवाया और दोस्तों व दूर के रिश्तेदारों को भेजा तो लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर ये हो क्या रहा है. बुजुर्ग ने जो कार्यक्रम किया उसका नाम '' मृत्यु पूर्व उत्सव '' रखा गया.

Death Party: गीत-संगीत के साथ मनाया जश्न

बुजुर्ग ने अपनी मौत के जश्न में लोगों के लिए भोजन और भजन संध्या की भी व्यवस्था की. यहां कार्यक्रम में गीतों पर झूमते हुए उनके मित्रों ने मृत्यु पूर्व उत्सव धूमधाम से मनाया. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे. बुजुर्ग ने बाकायदा अपने मृत्यु पूर्व उत्सव के बैनर भी छपवाए, जिन्हें देख कुछ लोग हैरान रह गए.

Death Party: नर्मदा में किया पिंडदान

बुजुर्ग परशुराम साहू के दोस्त घनश्याम राजपूत ने बताया, '' मौत एक दिन सबको आनी है, हमको भी आएगी. हमारा मृत्यु के बाद कार्यक्रम कौन करेगा? ऐसा सोचकर परशुराम के सहयोगियों ने उनकी इच्छा अनुसार मृत्यु के पहले मृत्यु उत्सव मनाने का विचार बनाया. इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाज को ध्यान में रखते हुए परशुराम साहू की जन्म तारीख के हिसाब से श्राद्ध पक्ष में मां नर्मदा के घाट पर जाकर परशुराम साहू का पिंडदान किया गया.

संबंधित सामग्री

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

राज्य

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

राज्य

MP के आसमान में आज से 4 नई उड़ानें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश में चार नए सीधे हवाई मार्ग शुरू होंगे, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय कम होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।