दौसा जिले में मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, 16 की हालत गंभीर

dausa-mid-day-meal-food-poisoning-children-sick-16-critical

दौसा जिले में मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, 16 की हालत गंभीर

दौसा जिले में मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार 16 की हालत गंभीर

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। नांगल राजावतान उपखंड की ग्राम पंचायत चूड़ियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। [caption id="attachment_104952" align="alignnone" width="619"]मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार[/caption] ग्रामवासियों और परिजनों के अनुसार, स्कूल में मिड डे मील के तहत रोटी और आलू की सब्जी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। स्थिति बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन ने सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दी।

अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब 100 बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 16 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही दौसा जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। [caption id="attachment_104953" align="alignnone" width="669"]अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी भर्ती बच्चों का इलाज जारी[/caption]

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि स्कूल में परोसे जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता पर कभी ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मिड डे मील की जांच की जाए। [caption id="attachment_104954" align="alignnone" width="683"]ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे।[/caption]

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
  • शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग ने भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
  • प्रशासन ने बच्चों के इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्सक और दवाइयों की व्यवस्था कराई है।

बच्चों को फूड पॉइजनिंग

Dausa Mid Day Meal Food Poisoning: प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है। हालांकि, भोजन के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा। [caption id="attachment_104955" align="alignnone" width="568"]बच्चों को फूड पॉइजनिंग बच्चों को फूड पॉइजनिंग[/caption] जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

राज्य

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर दी और शवों को मंदिर में दफनाया। 19 दिन बाद शव बरामद हुए, महंत फरार।

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।