भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

crowd-of-devotees-gathered-in-nemawar-on-bhutri-amavasya

भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

By:

Ranu

भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्टर- हेमंत गुर्जर

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या (भूतड़ी अमावस्या) पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेमावर में मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। मंगलवार शाम से ही लगातार श्रद्धालुओं का नेमावर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। चौदस की रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नर्मदा के घाटों, मंदिर परिसर और धर्मशालाओं में भजन कीर्तन किए। रात भर ढोलक की थाप, झांझ-मंजीरों के साथ टोलियों में भजन चलता रहा और पडिहार-महिलाएं झूमते रहे। यहां राजस्थान महाराष्ट्र, और गुजरात के अलावा देवास, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, खंडवा सहित आसपास के कई जिलों के श्रद्धालु की बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। मोक्ष दायिनी नदी मां नर्मदा में डुबकी लगाने से प्रेत आत्माओं को शांति व उनसे मुक्ति मिलती है. इसके लिए नर्मदा तट अच्छा कोई दूसरा स्थान नहीं है, इसी कारण लाखों की संख्या में लोग यहां आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं. इस अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है. मां नर्मदा के प्रति आस्था रखने वाले देव पडियार लोग बताते हैं कि चेत्री नवरात्री में इसका बड़ा ही महत्व है.।

एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 20 से ज्यादा टीआई, होम गार्ड जवान और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अलग-अलग व्यवस्थाओं में करीब 350 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। प्रशासनिक अमला भी अपने अधीनस्थ श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाएं और जानकारी दी जा रही है।

भूतड़ी अमावस्या के स्नान का महत्व

भूतड़ी अमावस्या विशेष रूप से अतृप्त आत्माओं की तृप्ति के लिए होती है। इस दिन श्रद्धालु नदी में स्नान के बाद दान करते हैं। माना जाता है कि पितरों के निमित्त तर्पण करने से भी सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भूतड़ी अमावस्या प्रेत बाधाओं को दूर करने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।