INDORE : राजवाड़ा में कांग्रेस का शुद्धिकरण

congress-recited-hanuman-chalisa-to-give-wisdom-to-bjp

INDORE : राजवाड़ा में कांग्रेस का शुद्धिकरण

indore  राजवाड़ा में कांग्रेस का शुद्धिकरण

Congress Recited Hanuman Chalisa : गंगाजल छिड़ककर उपमुख्यमंत्री के बयान का विरोध

Congress Recited Hanuman Chalisa  :इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में आज कांग्रेस नेताओं ने मंत्रोच्चार और गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कार्यक्रम किया। यह प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देवड़ा ने सेना का अपमान किया, जिससे यह ऐतिहासिक स्थल "अपवित्र" हो गया।

सरकार को "सद्बुद्धि" देने की प्रार्थना

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पंडित विशाल चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पवित्रीकरण की प्रक्रिया करवाई गई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया और सरकार को "सद्बुद्धि" देने की प्रार्थना की गई।

सेना पर दिए गए बयान को लेकर नाराजगी

यादव ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताया, जो कि सीधे तौर पर देश की सेना का अपमान है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मंत्रियों को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए।

महिला सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी की निंदा

मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को भी कांग्रेस ने घोर आपत्तिजनक बताया। पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ऐसे मंत्रियों को संरक्षण दे रही है।

कैबिनेट बैठक पर सवाल

कांग्रेस ने इंदौर में आयोजित हालिया कैबिनेट बैठक को "इवेंट" बताते हुए उसकी आलोचना की। यादव ने कहा कि बैठक के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजवाड़ा के आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया लेकिन शराब की दुकान को खुला रहने दिया गया, जो सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

जनता की समस्याओं की अनदेखी

प्रदर्शन में इंदौर की बिगड़ती सड़कों, बिजली कटौती, प्रदूषण, बढ़ते अपराध, नशाखोरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भी उठाया गया। यादव ने कहा कि सरकार केवल दिखावे में लगी है, जबकि मां अहिल्या बाई होलकर के नाम का इस्तेमाल महज प्रचार के लिए किया गया।

Read More :- CM Sai Meeting: अच्छा काम करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह...

संबंधित सामग्री

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।