Delhi Election: कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को कांग्रेस ने दिया टिकट

congress-gives-ticket-to-alka-lamba-against-atishi-from-kalkaji-seat

Delhi Election: कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को कांग्रेस ने दिया टिकट

delhi election कालकाजी सीट से आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को कांग्रेस ने दिया टिकट

Delhi Election: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी की है जिसमें पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतारा है। अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इससे पहले उनके नाम की चर्चा कांग्रेस की दूसरी सूची में थी लेकिन तब उनका नाम शामिल नहीं किया गया था। अब कांग्रेस ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा कर दी है।

वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं अलका लांबा

Delhi Election: अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा काफी लंबी रही है। उन्होंने छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में कदम रखा और एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2015 में अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुनी गईं।

2019 में आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में की थीं वापसी

Delhi Election: हालांकि 2019 में उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी की। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चांदनी चौक से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार कांग्रेस ने उन्हें कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है जहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री आतिशी से होगा।

अलका लांबा ने 2003 में लड़ा था पहला चुनाव

Delhi Election: अलका लांबा ने 2003 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोतीनगर से चुनाव लड़ा था और उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना थे। हालांकि वह यह चुनाव हार गई थीं लेकिन बड़े नेता के खिलाफ खड़े होने के चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कांग्रेस के 48 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित

Delhi Election: कांग्रेस अब तक दिल्ली की 48 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी पहले ही सभी 70 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। जल्द ही भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

राज्य

अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के बाद बवाल, 16 नामजद पर FIR, झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

अंबाला में सिख-किसान प्रदर्शन के बाद हुए बवाल के चलते पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं और कई हथियारबंद प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।