CM Sai Nikay Chunav Road Show Bilaspur: "कांग्रेस ने वोट लेने के लिए जनता को ठगा...

cm-sai-nikay-chunav-road-show-bilaspur-congress-vote-allegations

CM Sai Nikay Chunav Road Show Bilaspur: "कांग्रेस ने वोट लेने के लिए जनता को ठगा" - मुख्यमंत्री विष्णुदेव का तंज

cm sai nikay chunav road show bilaspur "कांग्रेस ने वोट लेने के लिए जनता को ठगा" - मुख्यमंत्री विष्णुदेव का तंज

Read More: Yogi Adityanath Niece Wedding: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी, नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने की बात

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनानी होगी, जिसमें केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होगी। इस दौरान उन्होंने महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के लिए वोट भी मांगे और समर्थन में नारे लगवाए।

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर सवाल

मीडिया से बातचीत करते हुए साय ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि वे मुद्दाविहीन हो चुकी हैं और अपनी हार को लेकर बौखलाहट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को न तो सही प्रत्याशी मिल पा रहे हैं और न ही वे सही तरीके से नामांकन भरवा पा रहे हैं।

सरकारी योजनाओं का जिक्र

सीएम साय ने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिल चुकी है, और भूमिहीन मजदूरों को 10 दिनों के भीतर राशि दी जाएगी। इसके अलावा, नजूल की जमीन पर मालिकाना हक देने और टैक्स में छूट की घोषणा भी की।

बीजेपी नेताओं की मौजूदगी

बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, और धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। इन नेताओं के समर्थन में सीएम साय ने चुनावी नारे भी लगवाए और आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत के लिए लोगों से अपील की।

सीएम साय ने साझा की तस्वीरें..

सीएम साय ने बिलासपुर में आयोजित रोड शो की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि- "बिलासपुर नगर निगम में होगा परिवर्तन जनता ने लिया भाजपा की जीत का संकल्प आज बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित "भव्य रोड शो" में जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ। यहां की जनता ने नगर निगम में बदलाव हेतु कमल का बटन दबा कर भाजपा को जिताने का मन बना लिया है, इंतजार अब केवल 11 फरवरी का है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, श्री अमर अग्रवाल जी, श्री सुशांत शुक्ला जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।"        

संबंधित सामग्री

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

मनोरंजन

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में तंजानियाई छात्र के खुलासे ने सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न किया, जिसमें भारतीय टैक्सपेयर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।