समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का आखिरी दिन, CM नीतीश ने पटना-नालंदा को दिया तोहफा

cm-nitish-samridhi-yatra-phase-5-patna-nalanda-projects

समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का आखिरी दिन, CM नीतीश ने पटना-नालंदा को दिया तोहफा

समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का आखिरी दिन cm नीतीश ने पटना-नालंदा को दिया तोहफा

CM Nitish Samridhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें फेज का आज आखिरी दिन है। पटना के बापू सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया।

समृद्धि यात्रा

विपक्ष पर निशाना

अपने संबोधन में CM नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने राज्य को पीछे धकेल दिया था। उस दौर में विकास की जगह सिर्फ राजनीति और झगड़े होते थे, यहां तक कि सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को भी बढ़ावा दिया गया। एक बार गलती किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। 

चौधरी और नितिन के कंधे पर हाथ

अपने संबोधन के आखिर में CM नीतीश ने लोगों से हाथ उठाने को कहा। इस दौरान मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए। CM नीतीश उनके पास पहुंचे और सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा। CM नीतीश इसके बाद दोबार माइक पर आए और कहा, “बिहार ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। सब अच्छा होगा। कोई चिंता की बात नहीं है।”

[caption id="attachment_143285" align="alignnone" width="970"]CM नीतीश ने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा CM नीतीश ने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा[/caption]

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, नीतीश कुमार बिहार को लालटेन युग से रोशनी में लाए। आगे भी NDA सरकार उनके बताए गए रास्ते  पर चलेगी।

CM Nitish Samridhi Yatra: करोड़ो की सौगात

पटना जिले में मुख्यमंत्री नीतीश ने 473 करोड़ रुपए की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 583 करोड़ रुपए की 612 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

[caption id="attachment_143288" align="alignnone" width="944"]CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात[/caption]

नालंदा में CM नीतीश ने 16 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन तथा 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और जीविका दीदियों समेत अनेक लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें चेक प्रदान किए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।