बिहार विधान परिषद में फोटो सेशन, अलग अंदाज में नजर आए CM नीतीश

cm-nitish-kumar-folded-hands-viral-photo-session-bihar-vidhan-parishad

बिहार विधान परिषद में फोटो सेशन, अलग अंदाज में नजर आए CM नीतीश

बिहार विधान परिषद में फोटो सेशन अलग अंदाज में नजर आए cm नीतीश

CM Nitish photo session: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में विधान परिषद कैंपस में 'फोटो सेशन' का आयोजन किया गया। फोटो सेशन के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष एकसाथ नजर आए। हालांकि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी मौजूद नहीं रहीं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला।

बिहार विधान परिषद में फोटो सेशन

CM का अलग अंदाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फोटो सेशन के दौरान अलग ही अंदाज में दिखे। वे लगातार हाथ जोड़कर आगे बढ़े और सभी का अभिवादन किया। इस दौरान उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने उन्हें हल्के फुल्के अंदाज में हाथ नीचे करने का इशारा भी किया।

फोटो सेशन के वक्त सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता एक ही फ्रेम में नजर आए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी की गैरमौजूदगी खल गई। 

CM ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री नीतीश के ठीक पीछे MLC सच्चिदानंद राय खड़े थे । वे दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर खड़े थे। इस पर CM नीतीश कुमार ने चुटकी ली, ये दोनों हाथ को एक साथ जोड़कर खड़े रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने खुद को असहज महसूस किया और अपनी कुर्सी थोड़ी आगे करके बैठे। 

[caption id="attachment_137325" align="alignnone" width="1340"]CM नीतीश का हाथ जोड़कर अभिवादन CM नीतीश का हाथ जोड़कर अभिवादन[/caption]

CM Nitish photo session: विपक्ष का प्रदर्शन

बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। दलितों को 3 डिसमिल जमीन देने को लेकर नारेबाजी की गई। विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कई तरह के खुलासे हुए। बड़ी बात ये सामने आई कि राज्य सरकार राजस्व तक नहीं वसूल पा रही है। आज पेश रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है। जिनमें से 1430.32 करोड़ 5 साल से पेंडिंग है।

कल सत्र का आखिरी दिन

बता दे, 27 फरवरी को बिहार विधानमंडल बजट सत्र का समापन होने वाला है। एक दिन पहले फोटो सेशन कराने की एक परंपरा रही है। फोटो सेशन में सदन के सभी सदस्य एक साथ स्मृति के तौर पर फोटो खिंचवाते हैं।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।