CM instructions: नर्मदा किनारे बसे धार्मिक नगरों में मांस-मदिरा बैन

cm-instructions-meat-and-liquor-banned-in-religious-towns-situated

CM instructions: नर्मदा किनारे बसे धार्मिक नगरों में मांस-मदिरा बैन

By:

Ranu

cm instructions नर्मदा किनारे बसे धार्मिक नगरों में मांस-मदिरा बैन

CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

CM instructions: मध्य प्रदेश सरकार का फोकस नर्मदा नदी को निर्मल करने पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि नर्मदा के किनारे बसे धार्मिक नगर और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से लेकर प्रदेश की सीमा में जहां भी नर्मदा नदी बह रही है, वहां सीवेज इसमें न मिले।

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

धार्मिक नगरों में मांस-मंदिरा बैन

नर्मदा के समग्र विकास पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सीएम ने कहा कि अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से दूर सैटेलाइट सिटी डेवलप की जाए। सीएम ने नर्मदा में मशीनों से खनन गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए। अमरकंटक से शुरू होकर खम्बात की खाड़ी में मिलने वाली 1312 किमी लंबी नर्मदा की मप्र में लंबाई 1079 किमी है।

Read More- jeetu patwari को सीएम का करारा जवाब

CM instructions: नर्मदा के किनारे 21 जिले, 68 तहसीलें, 1138 गांव और 1126 घाट हैं

नर्मदा के किनारे 430 प्राचीन शिव मंदिर हैं और 2 शक्तिपीठ हैं। कई स्थानों व घाटों के प्रति आम लोगों की आस्था और मान्यता हैं। सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नर्मदा के आसपास चलने वाली गतिविधियों पर सैटेलाइट इमेज और ड्रोन से नजर रखें। जीआईएस से नदी के दोनों ओर के विस्तार को चिह्नित कर क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए विभिन्न विभाग समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाएं। नर्मदा परिक्रमा को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गतिविधि के रूप में विकसित किया जाए।उन्होंने परिक्रमा पथ पर होम स्टे, भोजन व्यवस्था और इन्फॉर्मेशन सेंटर से स्थानीय युवाओं को जोड़ने को भी कहा, ताकि यह उनके लिए रोजगार का साधन बने। नदी के दोनों ओर पांच किमी तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाए।

संबंधित सामग्री

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

खेल

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

फगवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस जिला प्रधान संगीता धीर AAP में शामिल

राज्य

फगवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस जिला प्रधान संगीता धीर AAP में शामिल

संगीता धीर ने कांग्रेस छोड़ AAP का दामन थामा, फगवाड़ा में राजनीतिक स्थिति में बदलाव की उम्मीद। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया स्वागत।