पैतृक गांव पहुंचे CM सोरेन, संथाली समाज के परंपरागत नाइके बाबा का हुआ चयन

cm-hemant-soren-ancestral-village-santhali-naike-baba-selection

पैतृक गांव पहुंचे CM सोरेन, संथाली समाज के परंपरागत नाइके बाबा का हुआ चयन

पैतृक गांव पहुंचे cm सोरेन संथाली समाज के परंपरागत नाइके बाबा का हुआ चयन

CM Soren Naike Baba: झारखंड के रामगढ़ के नेमरा गांव में संथाली समाज के पारंपरिक चुनाव के तहत नाइके बाबा (पाहन) का चयन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सोरेन ने चुनावी प्रक्रिया की अध्यक्षता करते हुए शुरू से आखिर तक पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पैतृक गांव पहुंचे CM सोरेन

पैतृक गांव पहुंचे CM

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने न केवल राज्य के मुखिया के रूप में, बल्कि अपने पैतृक गांव के संथाली समाज के मांझी हड़ाम के रूप में भी सामाजिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया। सर्वसम्मति से चेतन टुडू को नाइके बाबा चुना गया। उन्हें पगड़ी और पारंपरिक हथियार पहनाकर अभिनंदन किया गया और ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन सौंपा गया।

‘सोरेन गांव के मांझी बाबा’

इस समारोह में उन पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री सोरेन की उपस्थिति ने परंपरा और प्रशासन के समन्वय का सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह अपने घर अपने जन्म स्थल आए हुए हैं। यह एक परंपरा है कि हम गांव और समाज के साथ बैठक करते हैं और इस कड़ी में आए हुए हैं। वहीं नेमरा गांव के मुखिया जीत लाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांव के मांझी बाबा है। नाईके बाबा का पद इस्तीफा के बाद खाली हो गया था इसके बाद नाईके बाबा का चुनाव हुआ। जिन्हें चुना गया उन्हें परंपरा के अनुसार पारंपरिक हथियार और पगड़ी पहनकर उन्हें पदभार दिया गया। 

[caption id="attachment_134646" align="alignnone" width="1342"] पारंपरिक सामाजिक बैठक में शामिल हुए CM सोरेन पारंपरिक सामाजिक बैठक में शामिल हुए CM सोरेन[/caption]

CM Soren Naike Baba: CM ने चाचा से की मुलाकात 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने चाचा श्रीकांत सोरेन से भी मुलाकात कर उनकी चिकित्सा स्थिति का जायजा लिया। सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि उनका उचित इलाज और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनकी जन समस्याओं को समझा और समस्या का समाधान कैसे हो उसका भी अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।