‘विकसित राजस्थान रन 2026' को CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

cm-bhajanlal-flags-off-viksit-rajasthan-run-2026-jaipur

‘विकसित राजस्थान रन 2026' को CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

‘विकसित राजस्थान रन 2026 को cm भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

Viksit Rajasthan Run 2026: रविवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में ‘विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विकसित राजस्थान रन 2026 को CM ने दिखाई हरी झंड़ी

युवाओं को रोजगार

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पिछले 5 सालों में युवाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी सरकार ने सवा 2 साल में युवाओं के साथ अन्याय करने वालों को जेल भेजने का काम किया है। CM ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। 

Viksit Rajasthan Run 2026: 1.25 लाख भर्तियां 

मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने 5 साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अब तक करीब 1.25 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। वहीं लगभग 1.35 लाख पदों पर भर्ती जारी है। पहले जारी किए गए 1 लाख भर्ती कैलेंडर को बजट में बढ़ाकर 1.25 लाख भर्तियां कर दिया गया है।

[caption id="attachment_141173" align="alignnone" width="1169"]मुख्यमंत्री भजनलाल ने लगाई दौड़ मुख्यमंत्री भजनलाल ने लगाई दौड़[/caption]

हर व्यक्ति तक पहुंचे योजना

CM शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश के नागरिक होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, किसान और मजदूर तक पहुंचाने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी प्रतिभागियों से राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, DGP राजीव शर्मा और खेल सचिव नीरज के पवन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।