CM बनने को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान!

chirag-paswan-statement-bihar-cm-candidate-2026

CM बनने को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान!

cm बनने को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

Chirag Paswan Bihar CM: बिहार की राजनीति में CM नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के बाद, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सस्पेंस गहरा होता जा रहा है। एक तरफ लोग चिराग पासवान को बिहार की कमान सौंपने की मांग कर रहे है, वहीं कई लोग सम्राट चौधरी का नाम ले रहे है।

चिराग ने तोड़ी चुप्पी

इन चर्चाओं के बीच अब खुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुप्पी तोड़ी है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुद को मुख्यमंत्री बनाने की उठती मांग पर साफ कहा कि वह फिलहाल बिहार के CM पद की दौड़ में नहीं हैं और उनकी प्राथमिकता उन जिम्मेदारियों को निभाना है जो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें केंद्र में सौंपी हैं।

चिराग पासवान

‘CM की रेस में नहीं’

पटना में चिराग पासवान ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हैं, जो उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिनमैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से CM के पद की दौड़ में नहीं हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे केंद्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और उस कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाना ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है।' यह बयान उन सभी अटकलों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है, जिनमें उन्हें बिहार के अगले CM के रूप में देखा जा रहा था।

Chirag Paswan Bihar CM: BJP से अगला CM

चिराग ने बिहार के भविष्य के नेतृत्व को लेकर एक बड़ी राजनीतिक दिशा का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी निजी राय में, बिहार का अगला CM भारतीय जनता पार्टी (BJP) से होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला जल्द ही NDA की बैठक में ले लिया जाएगा और जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।

जमुई और नवादा पहुंचे CM नीतीश, सम्राट चौधरी को कहा मुख्यमंत्री

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।