Child Murder Rajgarh Alwar: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिजनों को दी सांत्...

child-murder-rajgarh-alwar

Child Murder Rajgarh Alwar: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिजनों को दी सांत्वना, ग्रामीणों ने उठाए पुलिस कार्यवाही पर सवाल

child murder rajgarh alwar केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिजनों को दी सांत्वना ग्रामीणों ने उठाए पुलिस कार्यवाही पर सवाल

Child Murder Rajgarh Alwar: राजगढ़ थाना क्षेत्र के झाकड़ा गांव में 11 साल के बालक मयंक की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस दुखद घटना के बाद रविवार को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव मृतक के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और करीब दस मिनट तक परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।

रजाई में लिपटा हुआ था शव

मंगलवार को सुबह दुकान से लापता हुए मयंक का शव बुधवार शाम को गांव की एक सूनी हवेली में रजाई में लिपटा हुआ मिला था। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। परिजनों ने तुरंत राजगढ़ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को खुलासा किया कि एक बाल अपचारी को हत्या के आरोप में निरुद्ध किया गया है। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि केवल एक व्यक्ति द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम देना संदेहास्पद है। उन्होंने इस मामले में गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। Read More: Khandwa Gangrape: महिला से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट से बच्चादानी ऐई बाहर..कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिजनों से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उनकी शंकाओं को गंभीरता से सुना। परिजनों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर त्वरित और निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाई। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने मौके पर ही राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीणा से फोन पर बात की और मामले की प्रगति की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि वैज्ञानिक फॉरेंसिक प्रयोगशाला (एसएफएल) की जांच के आधार पर एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है और उसे पॉक्सो एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। साथ ही, टीडीएस जांच के परिणाम आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Child Murder Rajgarh Alwar: परिजनों ने की न्याय की मांग

इस मुलाकात के दौरान गांव में भारी भीड़ जमा थी, जो इस घटना से आक्रोशित और दुखी थी। ग्रामीणों ने पुलिस की सुस्त कार्यवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस को और सतर्कता बरतनी चाहिए। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की जांच को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिले। केंद्रीय मंत्री के दौरे और उनके आश्वासन ने पीड़ित परिवार को कुछ राहत दी है, लेकिन अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की कार्यवाही पर टिकी हैं। हेमंत गुप्ता की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

13 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

13 जुलाई 2026 राशिफल

13 जुलाई 2026 राशिफल: जानें आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। पढ़ें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, शिक्षा और सफलता से जुड़े.....

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पश्चिम भोपाल के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया, जिसमें विश्व स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता की सराहना की गई।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

जुर्म गाथा

लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोशों ने आदिवासी महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी की वस्तु

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी महिला के साथ लूटपाट और अत्याचार की घटना हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरता की गई।