छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती, फरवरी से प्रक्रिया शुरू

chhattisgarh-teacher-direct-recruitment-5000-posts-2026

छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती, फरवरी से प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सीधी भर्ती फरवरी से प्रक्रिया शुरू

chhattisgarh teacher direct recruitment: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी अब दूर होने वाली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग की ओर से जरूरी दस्तावेज छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को सौंप दिए गए हैं और अब जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी होने वाला है. बताया जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू कर दी जाएगी, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

chhattisgarh teacher direct recruitment: लिखित परीक्षा से होगा चयन

इन सभी पदों पर चयन व्यापमं की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) जैसे पदों के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत गाइडलाइंस विभाग जल्द जारी करेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विज्ञापन जारी करने से पहले सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि बाद में किसी तरह की अड़चन न आए।

chhattisgarh teacher direct recruitment: सीएम के निर्देश पर तेज हुई प्रक्रिया

यह भर्ती अभियान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के बाद तेज किया गया है। सरकार का फोकस साफ है, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारी जाए और खाली पदों को जल्द भरा जाए।विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति से स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.गौरतलब है कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के तहत पहले भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां की गई थीं। न्यायालय के निर्देश के बाद 2621 बीएड अर्हताधारियों की सेवा समाप्त होने पर डीएड योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

शामिल पद
  • सहायक शिक्षक
  • शिक्षक
  • व्याख्याता
  • सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) 
आने वाले दिनों में जब विज्ञापन जारी होगा, तब पात्रता, आयु सीमा और सिलेबस को लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल युवाओं की नजरें इसी भर्ती पर टिकी हैं।  

संबंधित सामग्री

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

मनोरंजन

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में तंजानियाई छात्र के खुलासे ने सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न किया, जिसमें भारतीय टैक्सपेयर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।