Raipur: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक

chhattisgarh-principal-promotion-highcourt-verdict

Raipur: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक

raipur छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक

chhattisgarh principal promotion highcourt verdict: राज्य सरकार की नीति को माना वैध, सभी याचिकाएं खारिज

chhattisgarh principal promotion highcourt verdict: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रमोशन आदेश को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने प्राचार्यों की पोस्टिंग पर लगी रोक को हटा दिया है।अब राज्य सरकार प्राचार्य पद के लिए चयनित शिक्षकों को तत्काल पदस्थापना देने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि राज्य शासन की प्रमोशन नीति नियमों के अनुरूप है, और इसमें किसी प्रकार की अवैधानिकता नहीं पाई गई। इससे पहले 11 से 16 जून तक इस मामले में लगातार सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अपना फैसला 15 दिन पहले सुरक्षित रख लिया था, जो आज मंगलवार को सुनाया गया।

क्यों दायर की गई थीं याचिकाएं?

कुछ शिक्षकों ने प्राचार्य पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को चुनौती दी थी।याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया कि माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों से लेक्चरर बने शिक्षक सीनियर हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।आरोप था कि कोर्ट के पूर्व आदेशों की अवमानना करते हुए कुछ शिक्षकों को पदोन्नति देकर ज्वॉइनिंग दे दी गई थी।

कोर्ट की प्रारंभिक टिप्पणी

प्रारंभिक सुनवाई में कोर्ट ने आदेश दिया था कि 1 मई के बाद दी गई सभी ज्वॉइनिंग अमान्य मानी जाएंगी और आगे किसी भी प्रकार की पोस्टिंग पर स्थगन आदेश (Stay) लगा दिया गया था।

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि—प्रमोशन नियम सभी वर्गों के शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।बीएड/डीएलएड जैसी योग्यताओं के अनुसार चयन और वरिष्ठता का निर्धारण किया गया है।किसी भी शिक्षक के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

जाने क्या है मामला?

30 अप्रैल 2025: शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी की।1 मई 2025: हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश (स्टे) जारी किया।उसके बाद से 3500 स्कूलों में प्राचार्य पद खाली रहे।अब कोर्ट के फैसले के बाद पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

कितने स्कूलों में असर पड़ेगा?

प्रदेश के लगभग 3500 स्कूलों में प्राचार्य पद पर नियुक्ति रुकी हुई थी। अब स्टे हटने के बाद शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल प्रबंधन और संचालन को मजबूती मिलेगी।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।