चारधाम में बर्फबारी, देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

char-dham-snowfall-india-rain-hailstorm-weather-update

चारधाम में बर्फबारी, देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

चारधाम में बर्फबारी देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

India Weather Update: उत्तराखंड में देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। आज सुबह से अब तक बारिश का दौर चल रहा है। इसके कारण बाजारों में सन्नाटा है। ठंड बढ़ गई है इससे बचने के लिए लोग अलाव सेंक रहे हैं। कई नदियां ऊफान पर हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ये हालात पैदा हुए हैं।

चारधाम में बर्फबारी

बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने भी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और US नगर जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़क सकती है। साथ ही 40 से 50 km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे लेकर इन  जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल US नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

चारधाम में बर्फबारी

प्री-मानसून के कारण उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम बिगड़ रहा है। राज्य भर में बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। लिहाजा चारधाम यात्रा के दौरान बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। केदारनाथ रूट पर लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी की टीम पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में लगी है। लेकिन हिमपात होने से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। आगे स्थिति सुधरेगी या फिर बर्फबारी जारी रहेगी इस पर मौसम विभाग कुछ अनुमान नहीं दे पाया है। 

[caption id="attachment_145855" align="alignnone" width="1315"]केदारनाथ धाम में बर्फबारी केदारनाथ धाम में बर्फबारी[/caption]

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पिछले 15 दिनों से जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, स्वर्गारोहिणी, कुवांरी पास, औली में बारिश-बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। सामान्य तौर पर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में यहां बर्फ पिघलना शुरू हो जाती थी। इस बार साल 2012 की तरह लगातार बारिश, बर्फबारी जारी है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यहां पर बर्फबारी हो रही है।

India Weather Update: तापमान में गिरावट

इधर, राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई जिलों में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, भरतपुर में मकान पर बिजली गिरने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बारिश की वजह से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। 

UP के मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में ओले गिरे। लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान 60 km की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

वहीं मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।