Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस, पंत हुए चोटिल..

champions-trophy-indian-team-practice-pant-injured

Champions Trophy 2025: दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस, पंत हुए चोटिल..

champions trophy 2025 दुबई पहुंचते ही भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस पंत हुए चोटिल

Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मंच सज चुका है और भारतीय टीम ने रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी में जमकर प्रैक्टिस की। टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। जानकारी के अनुसार, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।     Read More:DC Vs RCB WPL 2025 4rth Match: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक टक्कर होगी आज… आपको बता दें कि 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज़ होगा। और चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पकिस्तान और न्यजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। 1998 में चैम्पियंस ट्रॉफी मैच की शुरुआत हुई थी, जिसका मकसद था इस खेल के विकास के लिए फंड इकट्ठा करना, लेकिन इसकी लोकप्रियता फिर बढ़ती ही चली गई।

Champions Trophy 2025: हार्दिक के एक शॉट से पंत के घुटने पर आई चोट

पंत को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई। पंड्या के एक दमदार शॉट से गेंद ऋषभ पंत के बाएं घुटने पर जा लगी और वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका तुरंत ट्रीटमेंट किया। पंत शुरू में तो दर्द में थे और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी और पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए वापस आ गए। अभ्यास के दौरान कोहली ने काफी फोकस दिखाया, जबकि रोहित भी अच्छे मूड में नजर आए।   रविवार को प्रैक्टिस के दौरान वरुण चक्रवर्ती। वरुण को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया है।

पहले भी पंत के घुटने पर लगी थी गंभीर चोट

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में पंत के घुटने में काफी गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने ठीक होने के बाद कमबैक किया, लेकिन अब फिर से घुटने पर चोट लग गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला..

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला भी दुबई में 23 फरवरी को देखने को मिलेगा। इससे पहले, भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा। इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। दुबई पहुंचने के बाद अगले दिन से ही टीम इंडिया के खिलाडियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। Watch Now- Sunny Deol Datia, 37 साल बाद फिल्म 'यतीम' की यादें ताजा करने पहुंचे दतियां

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।